पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे ये त्यौहार अब किसी एक धर्म का नहीं रह गया, सारे लोग इसे बड़ी खुशी से मनाते हैं। इस दिन अपने घरों को लाइट्स और क्रिसमस के पेड़ों से सजाया जाता है। लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और एक दूसरे के घर डिनर करते हैं और साथ समय बिताते हैं। तो इसी मौके हम आपको बताएंगे कि इस खास अवसर पर आप अपनी पत्नी या पति को क्या गिफ्ट दे सकते हैं ताकि वे खुश हो जाए।
Body Massager
इस मौके आप अपने पार्टनर को गिफ्ट के रूप में मसाजर दे सकते हैं। ये गिफ्ट उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा साथ ही उन्हें याद भी आता रहेगा कि आप उनका कितना ख्याल रखते हैं। शोल्डर और नेक मसाजर, फुट मसाजर, फुल बॉडी मसाजर, हैंडहेल्ड मसाजर, थाई मसाज कुशन आदि में से कुछ भी दे सकते हैं।
Gift Voucher
क्रिसमस पर आप अपने पार्टनर को गिफ्ट वाउचर दे सकते हैं। शॉपिंग से लेकर किसी भी तरह के ट्रीटमेंट तक के गिफ्ट वाउचर होते हैं। गिफ्ट वाउचर देने से आपकाे पार्टनर अपने मनपसंद का सामान खरीद सकते हैं।
Mutual Funds
इस मैौके अपने पार्टनर को म्यूचुअल फंड का गिफ्ट दे सकते हैं। इससे पूरे घर को फाइनेंशियली स्टेबल होने का अच्छा मौका मिलेगा और फ्यूचर में मदद होगी। बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक में ये काफी मददगार हो सकता है।
Spa Booking
क्रिसमस के मौके आप अपनी पत्नी के लिए स्पा बुकिंग करवा सकते हैं। ये एक शानदार आइडिया होगा। स्पा में जाकर आपकी पत्नी रिलैक्स हो सकती है और उनका स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलेगी। लेकिन स्पा का चयन करते समय उनकी पसंद का भी ख्याल रखें और कोई भरोसेमंद स्पा को ही चुनें।
Manicure-Pedicure Kits
अपनी पत्नी को क्रिसमस पर मेनिक्योर पेडिक्योर किट गिफ्ट में दे सकते हैं। इसकी मदद से आपकी पत्नी अपने हाथों और पैरों की सफाई के साथ-साथ नाखूनों की देखभाल आसानी से कर सकती हैं। इसमें नेल कटर, क्यूटिकल पुशर, स्क्रब ब्रश आदि मौजूद होते हैं।
