त्वचा की समस्या काफी लोगों को परेशान करके रखती है। ऐसे में लोग अक्सर कुछ न कुछ चेहरे पर लगाते रहते हैं ताकि कोई असर पड़े। वे पूरी कोशिश करते हैं कि उन्हें एक खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन मिल सके।लेकिन अगर हम आपको बताएं कि चेहरे पर ग्लो लाने के लिए और खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ एक मसाला ही कारगर है तो? जी हां, और वे मसाला है हरड़ का। हरड़ को हरीतकी भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल स्किन की कई समस्याओं को कम करने और त्वचा को साफ, सुंदर बनाने में किया जा सकत है। तो चलिए जानते हैं कैसे।

कैसे करें हरड़ का उपयोग

एक्ने के दाग-धब्बों को हटाने के लिए

जब भी चेहरे पर एक्ने होते हैं या पिंपल्स पड़ते हैं तो अक्सर जाते समय ये चीजें पीछे चेहरे पर निशान छोड़ देते हैं। और ये दाग-धब्बे कई बार अच्छे भी नहीं लगते। ऐसे में अगर आप हरड़ का उपयोग करते हैं तो दाग-धब्बों कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको हरड़ को घिसना है और फिर इसमें मलाई और हल्दी मिलाकर दाग-धब्बों पर लगाना है। इसकी मदद से सबसे पहले आपकी स्किन हील होगी और दूसरा नए सेल्स का विकास होगा, फिर दाग-धब्बे खत्म होंगे।

पिग्मेंटेशन के लिए

चेहरे पर से पिग्मेंटेशन हटाना चाहते हैं तो भी इसका इक्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले हरड़ को कूट लें और पीसकर इसका दरदरा पाउडर बना लें। इस पाउडर में आप नींबू का रस और एलोवेरा जेल मिला दें। इन सबको मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगा लें। लगाने के बाद 10 मिनट बाद स्क्रब करके साफ कर लें। अगर लगातार इसका इस्तेमाल किया जाए तो स्किन निखर सकती है और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में कमी आ सकती है।

डार्क सर्कल

अभी आपको एक्ने, पिग्मेंटेशन के बारे में बताया और अब आपको बताएंगे कि चेहरे पर डार्क सर्कल्स को कैसे कम करें हरड़ की मदद से। हरड़ से डार्क सर्कल हटाने के लिए आपको करना ये है कि हरड़ का पाउडर लें या हरड़ को घिस लें। इसमें शहद मिलाएं और फिर आंखों के आस-पास लगा लें। लगाने के बाद कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर स्क्रब करते हुए साफ कर लें। इसके अलावा साफ और सुंदर त्वचा के लिए हरड़ को घिस लें और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इससे आपको एक साफ चेहरा मिल सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *