इंडियन टेलीविजन एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनालिटी उर्फी जावेद अक्सर अपनी लूकस और फैशन के लिए लोगों के बीच काफी चर्चे में बनी रहती हैं। वहीं उर्फी जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर अपने यूनिक ड्रेसेस और लूकस शेयर कर लोगों को हैरान कर देती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सूजे चेहरे की फोटोज शेयर किया है। साथ ही उर्फी ने बताया है कि उनका चेहरा हमेशा सूज जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आइए जानते है किन कारणों की वजह से चेहरे पर सूजन हो सकती है।
उर्फी ने पोस्ट के कैप्शन में शेयर की अपनी परेशानी
https://www.instagram.com/p/C7vX-y8P2jI/?utm_source=ig_web_copy_link
हाल ही में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सूजे चेहरे की पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह बताती हैं कि वह कुछ दिनों से चेहरे पर हो रहे सूजन से परेशान है। हालांकि वह अपनी प्रॉब्लम को इंस्टाग्राम पर सांझा करते हुए कैप्शन में लिखती हैं कि मुझे अपने चेहरे पर इतनी सारी टिप्पणियां मिल रही हैं कि मैं अपने फिलर्स को लेकर हद से ज्यादा आगे बढ़ गई हूं! मुझे बड़ी एलर्जी है। मैं हर दूसरे दिन इसी तरह उठती हूं और मेरा चेहरा हमेशा सूजा हुआ रहता है। मैं हमेशा इससे बहुत अधिक अहसहज महसूस करती हूं। साथ ही उन्होंने बताया कि यह कोई फिलर्स नहीं है बल्कि उन्हें एलर्जी हुई है। वहीं एलर्जी ठीक करने के लिए इम्यूनोथेरेपी चालू है। लेकिन अगर आप अगली बार मुझे सूजे हुए चेहरे के साथ देखें, तो बस इतना जान लें कि मैं उन बुरे एलर्जी वाले दिनों में से गुज़र रही हूँ। मैंने अपने सामान्य फिलर्स और बोटॉक्स के अलावा कुछ भी नहीं करवाया है, जो मैं 18 साल की उम्र से लगवा रही हूँ।
चेहरे पर सूजन होने के क्या है कारण
खराब डाइट लेना

जो लोग बहुत ज्यादा नमक या चीनी का सेवन करते हैं, उन्हें भी चेहरे पर सूजन की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप संतुलित आहार लें और हेल्दी रहें।
दवाइयों के साइड इफेक्ट्स

अगर आप लंबे समय से किसी दवाई का सेवन कर रहे हैं तो भी इससे चेहरे पर सूजन आ सकती है। दरअसल यह दवाई के साइड इफेक्ट्सहो सकते हैं। वहीं अगर आप दवाई का सेवन कर रहे है और आपके चेहरे पर सूजन हो रहा है तो आप डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें ।
वॉटर रिटेंशन होने के कारण

कई बार चेहरे पर सूजन वॉटर रिटेंशन की वजह से भी होता है। दरअसल जब शरीर में पानी इकट्ठा होने लगता है तो इससे सुबह उठते ही फेस पर सूजन होने लगती है।
हार्मोनल बदलाव होना

पीरियड्स के दौरान अकसर महिलाओं के हार्मोनल में बदलाव होते रहते हैं। जिस वजह से शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ जाता है। ऐसे में यह भी चेहरे पर सूजन होने की वजह हो सकती है।
किडनी की समस्या होने पर

जब किसी व्यक्ति को किडनी की प्रॉब्लम होती है तो उसके अक्सर चेहरे सूज जाते हैं। दरअसल किडनी शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करती है। अगर शरीर की गंदगी बाहर नहीं निकलती है, तो ये टॉक्सिन बॉडी में जमा होने लगते हैं।
