स्कूलों में खराब खाना खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने के कई मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के माता रुक्मणी आश्रम स्कूल से सामने आया है, जहां 35 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि इन छात्राओं की तबीयत खराब होने का कारण स्कूल में दिया गया खराब खाना था। स्थिति बिगड़ने पर सभी छात्राओं को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 9 छात्राओं को गंभीर हालत में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

एक छात्रा की मौ*त, पहले भी बिगड़ी थी तबीयत

इस घटना में सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि एक छात्रा शिवानी तेलाम की इलाज के दौरान मौ*त हो गई। जानकारी के अनुसार जब छात्रा को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उसकी मौ*त हो गई। इससे पहले 27 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी, जो खराब खाना खाने के कारण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई थीं।

आश्रम की व्यवस्था पर सवाल

छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद अब आश्रम की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग बच्चों की सेहत और शिक्षा के मामले में गंभीर नहीं हैं। लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, जब बच्चों की तबीयत खराब हुई हो। पिछले कुछ समय में आश्रम में बच्चों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और उनकी स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई बार सवाल उठ चुके हैं।

शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि आश्रम की जर्जर हालत और खराब व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि आश्रम में बच्चों को पर्याप्त और स्वास्थ्यवर्धक भोजन नहीं मिलता है, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो जाती है। इसके बावजूद विभाग ने अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *