दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी फूड्स से करनी चाहिए ताकि आपके शरीर में एनर्जी बनी रहे। हेल्दी फूड खाएंगे तो बॉडी को पर्याप्त पोषण मिलेगा साथ ही इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होगी। लेकिन कई बार कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिनका अचानक से चलन चल जाता है। अब उनका चलन भी इसलिए चलता है क्योंकि लोगों को उसके इस्तेमाल से फर्क नजर आता है और ऐसे ही आजकल चिया सीड्स और नींबू पानी चलन में है।
चिया सीड्स की बात करें तो ये पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड,कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इनके सेवन से शरीर को अच्छी मात्रा में पोषण मिलता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना अगर इन सीड्स का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो ये बॉडी पर करिशमा कर सकते हैं। साथ ही इन सीड्स के साथ नींबू का कॉम्बिनेशन बेहद लाभदायक है। तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं कि सेहत पर कैसा पड़ता है।
दरुस्त पाचन शक्ति
आपको बता दें कि चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी मदद से पाचन दुरुस्त रहता है। चिया सीड्स को जब पानी में भिगोया जाता है तो वो पानी को सोख लेते हैं और फैल कर एक जेल जैसा पदार्थ बन जाता है। ये जेल आपके पाचन तंत्र में बल्क बनाने में मदद कर सकता है, जिससे खाना पचाना आसान हो जाता है। चिया सीड्स के साथ नींबू पानी का सेवन पाचन को कमाल का बनाता है।
हेल्दी हर्ट
अगर नींबू के साथ चिया सीड्स का सेवन किया जाए तो आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा और दिल भी। चिया बीज और नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करते हैं और दिल की सेहत को ठीक करते हैं।
मजबूत हड्डियां
इन दोनों का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाएगा। चिया सीड्स ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज करते हैं। नींबू पानी में चिया सीड्स का नियमित सेवन करने से हड्डियों का घनत्व ठीक रहेगा। रोजाना इसका सेवन करने से आपको फायदा जरूर दिखेगा।
वेट लॉस
वजन कम करने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर और प्रोटीन का कॉम्बिनेशन वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। सुबह के नाश्ते में इसका सेवन किया जाए तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
