प्रेगनेंसी का समय हर किसी के लिए बहुत खास होता है। मां के सथ परिवार वालों के लिए भी, लेकिन ये समय मां के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ये 9 महीने एक औरत को अलग सा ही एहसास करवाते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार मां बन रही हैं तो मन में कई तरह के सवाल होंगे। उदाहरण के लिए इन दिनों में क्या करें, क्या न करें। अगर आपके अंदर भी ऐसे ही कुछ सवाल हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस लेख में आपको आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर श्री श्री रविशंकर द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 3 खास टिप्स शेयर की गई हैं।

गर्भवति महिलाएं फॉलो करें ये टिप्स

ये फिल्में न देखें

श्री श्री रवि शंकर ने बताया कि इस समय गर्भवती महिलाओं को डरावनी फिल्‍में नहीं देखनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को बहुत डरावनी या हिंसक फिल्में देखने से बचना चाहिए। ऐसी फिल्में देखने से तनाव की स्थिति बढ़ जाती है और किसी भी तरह का तनाव आपके और आपके बच्चे के लिए सही नहीं होता।

Instrumental Music

आध्यात्मिक गुरु सूदिंग म्यूजिक सुनने की सलाह देते हैं। श्री श्री रविशंकर के अनुसार गर्भवती महिलाओं के लिए खासकर इंस्‍ट्रुमेंटल म्यूजिक सुनना फायदेमंद हो सकता है। रात को सोने से पहले कुछ देर के लिए इस तरह का संगीत सुनें।

इस रंग के कपड़े पहनें

इन सबके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए हरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है। उनक ा कहना है कि हरे रंग के कपड़े पहने और आसपास हरी चीजें रखने से दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कलर थ्योरी के अनुसार बात करें तो हरा रंग आराम की भावना को बढ़ावा देता है। जब दिमाग इस रंग के संपर्क में आता है तो कुछ ऐसे हार्मोन जारी करता है, जो गर्भाशय को आराम देने में मदद करते हैं, इसलिए गर्भावस्था में हरा रंग पहनना अच्छा कहा जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *