सर्दी के इस मौसम में सेहत का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण सर्दी-जुकाम, गले की खराश समेत अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स बहुत जल्दी शरीर को घेर लेती हैं। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग घरेलू उपचार पर ही विश्वास करते हैं। घरेलू उपचार की अगर बात करें तो आंवला जिसके इंडियन गूजबेरी भी कहते हैं अपने औषधीय गुणों के चलते बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी पॉवर को मजबूत बनाएंगे। वहीं सर्दी-जुकाम, गले की खराश, खांसी, बुखार और कमजोरी जैसी समस्याओं के लिए भी यह काढ़ा बेहद लाभकारी रहेगा। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं इस काढ़ा के ढेरों फायदे।

काढ़ा पीने के फायदे

. यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाएगा जिससे आपका शरीर बहुत अच्छे तरीके से वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से खुद को बचा पाएगा।

. यह काढ़ा खांसी दूर करने के लिए भी फायदेमंद रहेगा। यह आपकी श्वसन प्रणाली का साफ करेगा जिससे ब्रोंकाईटिस जैसी समस्या में राहत मिलेगी।

. इसमें पाया जाने वाला फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पेट की समस्याओं को कम करेगा। यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाएगा और पेट की गड़बड़ी को सही करेगा।

. काढ़े में मौजूद विटामिन-सी शरीर को सर्दी-जुकाम से बचाएगा।

. इसे पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा। इसके अलवा दस्त, अपच जैसी समस्याएं भी कंट्रोल में रहेगी ।

. गले की खराश और सूजन से भी राहत दिलवाने में यह काढ़ा फायदेमंद साबित होगा। इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण गले के दर्द को कम करने में मदद करेंगे।

इस तरह तैयार करें काढ़ा

सामग्री

आंवला – 2-3 ताजे
अदरक – 1 इंच
हल्दी – 1/2 चम्मच
काली मिर्च – 1 चम्मच
पानी – जरुरतअनुसार
शहद – 1 चम्मच
तुलसी के पत्ते – 2-3

बनाने की विधि

. अगर आंवले ताजे हैं तो इन्हें छीलकर धोकर सुखा लें।

. इसके बाद इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें।

. सूखे आंवला से बना पाउडर यदि आप इस्तेमाल कर रहे हैं 1-2 चम्मच लें।

. फिर एक बर्तन में 2 कप पानी मिलाएं और इसमें आंवला के टुकड़े, अदरक और हल्दी मिला दें।

. सारी चीजों को मिलाकर उबाल लें।

. मिश्रण को धीमी आंच पर करीब 10-15 मिनट तक उबालें।

. जब आंवला अच्छे से पानी में घुल जाए तो उसका अर्क निकालकर पानी में मिलाएं

. उबाल लेने के बाद इसमें काली मिर्च और तुलसी के पत्ते डाल दें।

. फिर काढ़ा छान लें और उसमें शहद डालें।

. शहद स्वाद बढ़ाएगा और गले को शांत करेगा। इसके अलावा यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ा देगा।

. आपका काढ़ा बनकर तैयार है। इसे हल्का गुनगुना करके पिएं। इससे सिर्फ सर्दी-जुकाम से राहत नहीं मिलेगी बल्कि शरीर को भी एनर्जी मिलेगी।

करें अपनी डाइट में शामिल

आंवले का काढ़ा एक प्राकृतिक उपाय रहेगा। यह सर्दी-जुकाम, गले की खराश, खांसी और पेट की समस्याएं भी दूर करेगा। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाएंगे। ऐसे में सर्दियों में आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *