यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिन डॉक्टरस लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए कोई न कोई वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसे में एक डॉक्टर की सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें डॉक्टर ने 40 या उससे अधिक उम्र के लोगों को घुटने में होने वाले दर्द को इग्नोर करने से मना किया है। दरअसल आजकल की खराब जीवनशैली और खराब खानपान की आदतों की वजह से 40 के बाद से ही लोगों के घुटनों में दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में इन दर्द को नजरअंदाज करने से आपकी प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल
https://www.instagram.com/reel/C6lWJAIy5tY/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि न्यूट्रिशनिस्ट और कंटेंट क्रिएटर नुपूर पाटिल ने अपनी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से कहा है कि अगर वो 40 साल के है या उससे अधिक उम्र के हैं और उनके घुटने में दर्द होता है, अकड़न महसूस होता है या घुटनों से आवाज आती है तो वो बिल्कुल भी इन चीजों को सामान्य समझने की गलती न करें। क्योंकि यह बड़े जोड़ों की बीमारी के रूप में जानी जाने वाली आम समस्याएं हो सकती है। वहीं वो वीडियो में बताती है कि घुटनों के दर्द का इलाज करवाना जरूरी है, शुक्र है कि आधुनिक चिकित्सा घुटने या कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी जैसे प्रभावी समाधान उपलब्ध है।
घुटने में दर्द इस बीमारी की और संकेत
क्या आपके घुटने में भी बहुत ज्यादा दर्द होता है, अकड़न महसूस होती है, चलने फिरने में दिक्कत महसूस होता है या घुटने से चटकने की आवाज आती है। अगर हां तो यह जोड़ों के खराब होने और ऑस्टियोआर्थराइटिस विकसित होने की और संकेत करता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप इसे इग्नोर करने की बजाएं डॉक्टर से दिखाएं।
क्या होता है ऑस्टियोआर्थराइटिस

ऑस्टियोआर्थराइटिस एक प्रकार का गठिया होता है। वहीं यह समस्या आपको तब होता है जब आपके जोड़ों की रेखा बनाने वाली उपास्थि घिस जाती है या खराब हो जाती है। ऐसे में जब आप उस जोड़ का उपयोग करते हैं तो आपकी हड्डियाँ आपस में रगड़ खाती हैं। वही यह बीमारी शरीर के सभी जोड़ों से को प्रभावित कर सकती है।
क्या है इसके लक्षण
जोड़ों में दर्द होना
चलने फिरने में दिक्कत आना
जोड़ों के पास सूजन होना
जोड़ों से आवाज आना
जोड़ों के आकार में बदलाव
