गोविंदा की बेटी टीना आहूजा, जिन्होंने फिल्म सेकंड हैंड हसबैंड से बॉलीवुड में कदम रखा था, इन दिनों एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में टीना ने बताया कि एक नर्व स्पैज्म (मांसपेशियों में ऐंठन) के कारण उनका वजन बढ़ने लगा और उनकी कमर का आकार अचानक बढ़ गया। टीना के अनुसार यह समस्या दो साल पहले एक एक्सीडेंट के बाद शुरू हुई थी, जिससे उनके गले में ऐंठन की समस्या पैदा हो गई।

मांसपेशियों में ऐंठन से बढ़ा वजन

टीना ने बताया कि ऐंठन की वजह से उनका वजन प्रभावित हुआ और उनकी 24 इंच की कमर अचानक यूके साइज 10 के बराबर हो गई, जबकि उनका असली साइज यूके 6 था। इस बदलाव को देखकर वह हैरान रह गईं और शुरू में इसे समझ नहीं पाईं। बढ़ते वजन के कारण वह मानसिक अवसाद का शिकार हो गईं। टीना ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी डाइट में बदलाव किया और सख्त डाइट पर ध्यान दिया, ताकि वह अपने पुराने आकार में वापस लौट सकें।

नर्व स्पैज्म (मांसपेशियों में ऐंठन) क्या है?

मांसपेशियों में ऐंठन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मांसपेशियां अचानक और अनियंत्रित रूप से सख्त हो जाती हैं। यह दर्दनाक हो सकता है और शरीर की गतिशीलता पर असर डाल सकता है। ऐंठन के प्रमुख कारणों में मांसपेशियों की थकावट, पानी की कमी, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी, या रक्त प्रवाह में अनियमितता शामिल हैं, जो मांसपेशियों के ठीक से काम करने में रुकावट डालती है।

क्या है लक्षण

अचानक और तीव्र दर्द

प्रभावित मांसपेशियों का सख्त होना

गतिशीलता में कमी

मांसपेशियों में सूजन या झनझनाहट

प्रभावित क्षेत्र में कमजोरी

मांसपेशियों में ऐंठन के कारण

लंबे समय तक किसी गतिविधि को करने से थकावट

शरीर में पानी और खनिजों की कमी

नसों पर दबाव, चोट या हड्डी संबंधित समस्याएं

कुछ दवाइयां भी ऐंठन का कारण बन सकती हैं

रीढ़ या गर्दन की समस्याएं

क्या है इस बीमारी का इलाज

प्रभावित मांसपेशियों को आराम देना जरूरी है

हलके व्यायाम और स्ट्रेचिंग से राहत मिल सकती है

गर्म या ठंडे पैक का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है

दर्द निवारक दवाएं (जैसे ibuprofen, acetaminophen) और मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लेनी चाहिए।

फिजिकल थेरपी से भी मदद मिल सकती है

शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की सही मात्रा बनाए रखें

यदि ऐंठन बार-बार हो रही हो या दर्द गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *