ब्रायन जॉनसन, एक अमेरिकी उद्यमी जो अपने एंटी-एजिंग प्रयासों के लिए प्रसिद्ध हैं, वे भारत की छ: दिवसीय यात्रा पर थे और एक्स पर नियमित पोस्ट के माध्यम से अपने अनुभवों के बारे में साझा करते रहे। वे भारत अपनी किताब Don’t Die के प्रमोशन के लिए आए थे। अपने एक पोस्ट में उन्होंने भारत के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया, लेकिन इस बात पर हैरानी दिखाई कि नागरिक खराब पर्यावरणीय परिस्थितियों के आदी हो गए हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें भारत में रहना बहुत अच्छा लगा, ये उनका पहला अनुभव था। उन्होंने इस बात पर हैरानी दिखाई कि भारतीयों के लिए खराब वायु गुणवत्ता कितनी सामान्य है। हवा में सांस लेना एक दिन में कई सिगरेट पीने जैसा है। फिर भी कोई भी मास्क नहीं पहनता है या उनके घर के अंदर एयर फिल्टर नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि भारत के पास वायु प्रदूषण को संबोधित करके अपने भविष्य को बदलने का एक उल्लेखनीय अवसर है।
वायु गुणवत्ता की समस्या का समाधान, कैंसर से भी जरूरी
Solving air quality in India is more important than curing cancer.
— Bryan Johnson /dd (@bryan_johnson) December 4, 2024
🧵 https://t.co/MMzGC6XNrP
उन्होंने अपनी एक और पोस्ट में लिखा कि भारत में वायु गुणवत्ता की समस्या का समाधान करना कैंसर के इलाज से अधिक महत्वपूर्ण है। उनकी पोस्ट ने भारत के वायु गुणवत्ता संकट के बारे में व्यापक चर्चा को जन्म दिया। इसके लिए एक यूजर ने कहा कि भारत में वायु प्रदूषण के मुद्दे को रचनात्मक तरीके से कुछ प्रकाश देने के लिए @bryan_johnson का धन्यवाद! भारत को फिर से स्वस्थ बनाना विकास को गति देने में बहुत मददगार साबित होगा।
उन्होंने बताया कि मुंबई के वायु प्रदूषण के कारण उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। शहर में आने पर वे तुरंत ही खराब वायु गुणवत्ता से प्रभावित हो गए थे। उन्होंने अपने होटल के कमरे में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करने और बाहर एन95 मास्क पहनने के बावजूद, उन्होंने अपने गले और आंखों में जलन की शिकायत की। इसके अलावा उनका रिवर्स एजिंग प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट काफी चर्चा में रहता है।
Project Blueprint
प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट ब्रायन जॉनसन की एक पहल है, जिसका एक ही उद्देश्य है जो कि जैविक उम्र बढ़ने को उलटना और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाना। इसमें 70 से ज्यादा अंगों की जैविक उम्र को मापना और उनके कार्य को अनुकूलित करने के लिए हस्तक्षेपों को लागू करना शामिल है। जॉनसन के आहार में सख्त वेजिटेरियन डाइट, डेली एक्सरसाइज, व्यापक पूरक आहार और उन्नत चिकित्सा उपचार शामिल हैं। 30 से अधिक डॉक्टरों की एक टीम का सहयोग होता है और वे इस प्रयास में सालाना लगभग 2 मिलियन डॉलर का निवेश करते हैं।

विशेष रूप से, जॉनसन ने युवा रूप और कार्य को बहाल करने के लिए रक्त प्लाज्मा आधान और वसा इंजेक्शन जैसी प्रक्रियाओं के साथ प्रयोग किया है, जिसमें वे अपने 17 साल के बेटे का खून अपने अंदर इंजेक्ट करते थे, लेकिन उन्हें रक्त अदला-बदली से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य के विभिन्न संकेतकों की जांच की और कोई सुधार नहीं पाया। ये प्रक्रिया वृद्ध या बीमार लोगों के लिए कारगर हो सकती है, लेकिन उनके लिए नहीं।
