भारतीय बच्चों में एनीमिया एक बहुत ही आम समस्या है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षेण 2005 के अनुसार, भारत में 12-23 महीने के कम से कम 80% बच्चे एनीमिया से जूझ रहे थे। शरीर में खून की कमी होने के कारण बच्चों को चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना, थकान रहना, शारीरिक कमजोरी होना और पॉटी टाइट आना जैसी समस्याएं होती हैं। उनके शरीर में से खून की कमी को पूरी करने के लिए हेल्दी डाइट लेने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा चुकंदर, गाजर और सेब से बना जूस उनके लिए फायदेमंद रहेगा। तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए कि बच्चों के लिए एबीसी जूस कैसे फायदेमंद रहेगा।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DC-2qhVTYfO/?utm_source=ig_web_copy_link

ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर एबीसी जूस

चुकंदर (Beetroot), सेब (Apple) और गाजर (Carrot) से बने जूस में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बच्चों के शरीर में से खून की कमी पूरी करेंगे और उनकी ऑवरऑल हेल्थ के लिए भी ढेरों फायदे होंगे। इस जूस में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चे के शरीर को फायदेमंद रखेंगे।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

चुकंदर, गाजर और सेब में पाए जाने वाले विटामिन-ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चों को मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से बचाने में मदद करेंगे। यह पोषक तत्व बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से बचाएंगे।

पाचन बनेगा मजबूत

दूध पीने और सही तरह खाना न खाने के कारण बच्चों को मल त्यागने में भी परेशानी होती है। मल त्याग, पेट में दर्द होने और कब्ज की समस्या से राहत दिलवाने के लिए भी यह जूस बेहद फायदेमंद रहेगा। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाएगा और कब्ज की समस्या दूर करेगा।

शारीरिक विकास में करेगा मदद

इस जूस में आयरन और फोलेट अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यह खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसके अलावा यह जूस पीने से बच्चों की शारीरिक एनर्जी भी अच्छी होगी।

त्वचा अच्छी रहेगी

शरीर के साथ-साथ यह जूस बच्चों की त्वचा के लिए भी फायदेमंद रहेगा। बच्चों की त्वचा को भी विकास के लिए जरुरी पोषक तत्व चाहिए होते हैं ऐसे में सेब, चुकंदर और गाजर के जूस में विटामिन-ए और सी पाया जाता है जो बच्चों की स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। यह स्किन की कोशिकाओं को भी रिपेयर करने में मदद करेगा। इससे उनकी स्किन हेल्दी रहेगी।

ऐसे बनाएं जूस

चुकंदर – 1
सेब – 1
गाजर – 1
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
नींबू का रस – 1 चम्मच

इस तरह बनाएं

. सबसे पहले चुकंदर, सेब, गाजर और अदरक को धो लें।
. फिर इन सभी चीजों को छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डालें।
. ब्लेंडर में अदरक और नींबू का रस भी डाल दें।
. इन सभी चीजों को ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
. फिर काला नमक डालकर बच्चों को दें।

इस जूस से सिर्फ बच्चों को पोषण ही नहीं मिलेगा बल्कि वो अंदर से भी मजबूत और हेल्दी होंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *