नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (एनआईएमए) की वुमेन्स फॉरम की ओर से पंजाब सरकार की जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. वीनू खन्ना के साथ मुलाकात की गई। इस दौरान वीनू खन्ना को नीमा वुमेन्स फॉरम की ओर से फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। वहीं इस मुलाकात के दौरान नीमा वुमेन्स फॉरम की प्रेजिडेंट डॉ. रीना भी मौजूद रही।

डॉ. वीनू खन्ना चला रही हैं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिवर

आपको बता दें कि डॉ. वीनू खन्ना लगातार आयुर्वेदिक चिक्तिसा शिविर चला रही हैं। ऐसे में इस दौरान डॉक्टर रीना कक्कड़ ने उनके शिविरों की खूब सराहना की और उनकी इस पहल को काफी प्रोत्साहित किया।

ये डॉक्टर्स भी रहे मौजूद

वहीं इस दौरान नीमा की वुमेन्स फॉरम की प्रेजिडेंट डॉ. रीना कक्कड़ के अलावा डॉ. अशम सहगल, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. सुनीता नागरथ समेत कई महिला डॉक्टर्स मौजूद रही।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *