पूरे देश में सर्दियों के साथ ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो चुकी है। अगर इस वक्त पड़ रही सर्दी की बात करे तो पहले जैसी नहीं है, लेकिन ये एंजॉय और मस्ती करने के लिए बेस्ट है। फिर भी सर्दी तो है और इसमें सबसे ज्यादा परेशानी घर पर मौजूद बड़े बुजुर्गों को होती है। इस मौसम में बड़े बुजुर्ग बच्चों की तरह ही परेशान हो जाते हैं। बदलते मौसम के साथ उनकी तबीयत खराब हो जाती है। अगर आपके घर भी बुजुर्ग हैं तो ये कुछ टिप्स आपके काम आ सकती हैं, जिससे सर्दी के मौसम में उनका ख्याल रखा जा सकता है।
ऐसे रखें ख्याल
पहनावे पर ध्यान

ये तो सभी को पता है कि सर्दी के मौसम में तापमान में काफी गिरावट हो जाती है। ऐसे में ध्यान रखें कि घर के बुजुर्ग सर्दी के कपड़े जरूर पहन कर रखे। उनके पहनावे में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिए। शरीर के सभी अंग गर्म कपड़ों से ढकें हों।
कमरे का तापमान रखें नियंत्रित

जितनी ठंड बुजुर्गों को सर्दी के मौसम में लगती है, वे उनके लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसे में उनके कमरे के तापमान को नियंत्रित रखें। कमरे के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए कमरे के सभी दरवाजों और खिड़कियों को बंद रखें। कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर का प्रयोग कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
