भारत देश में लोगों को हेल्थकेयर सुविधाएं समान रूप से उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने एफडीआई नियमों में छूट, आयुष्मान भारत, डिजिटल मिशन जैसी कई स्कीम को बढ़ाने की पहल की है। वहीं अब पूरे देश में हेल्थकेयर सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा जल्द ही इंडिया हेल्थ प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि यह आयोजन नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 13 जून से लेकर 15 जून तक इनफोर्मा मार्केट्स इन इंडिया द्वारा किया जाएगा। साथ ही इसमें 300 से अधिक देशी-विदेशी ब्राण्ड्स को शामिल किया जाएगा।
इंडिया हेल्थ का क्या है उद्देश्य
बता दें कि सरकार ने देश की स्वास्थ्य सेवाएं को बेहतर बनाने के लिए एफडीआई नियमों में छूट, आयुष्मान भारत को आसान बनाने के लिए डिजिटल मिशन का सहारा लिया है। वहीं अब इंडिया हेल्थ प्रदर्शनी के जरिए लोगों तक हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करना है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत का हेल्थकेयर सेक्टर 2025 तक 638 बिलियन डॉलर के डेटा को पार कर जाएगा। ऐसे में यह आयोजन और भी ज्यादा जरूरी बन जाता है। वहीं इंडिया हेल्थ का प्रमुख उद्देश्य इस सेक्टर से जुड़े सभी लोगों को एक मंच प्रदान करना है जिससे देशभर में सभी हेल्थ सेक्टर के लोगों को समान रूप से हेल्थकेयर सेवाएं उपलब्ध हो सके।
भारत में तेजी से हेल्थ सेक्टर विकसित
वहीं इन्फोर्मा मार्केट्स इन इंडिया के एमडी योगेश मुद्रास के मुताबिक भारत का हेल्थकेयर सेक्टर काफी तेजी वृद्धि कर रहा है। इतना ही नहीं निजी एवं सरकारी एजेंसियों के चलते भारत का हेल्थकेयर सेक्टर 2023 में करीब 372 बिलियन डॉलर आंकड़े को पार कर चुका है। वहीं इसके पार करने की वजह सार्वजनिक और निजी सेक्टरों के द्वारा दिए गए निवेश, बढ़ते हेल्थकेयर कवरेज और बढ़िया सेवाओं का रिजल्ट है।
इंडिया हेल्थ प्रदर्शनी में शामिल होगी ये चीजें
हालांकि इस प्रदर्शनी में मेडिकल उपकरणों, डिवाइसेज़, ऑर्थोपेडिक्स, फिज़ियोथेरेपी, इमेजिंग और डायग्नॉस्टिक्स, स्वास्थ्य देखभाल और जनरल सर्विसेज़, आईटी सिस्टम और उसके समाधानों आदि शामिल होंगें।
