बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फिटनेस के फैंस मुरीद हैं। उनका स्लिम फिगर और बॉडी देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपने फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनकी हेल्दी डाइट, स्किनकेयर और हेयर सीक्रेट्स भी काफी पसंद करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि मलाइका की कर्वी फिगर का राज क्या है।
मेथी अजवाइन से बनी ड्रिंक
एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक होममेड ड्रिंक के बारे में बता रही हैं। मेथी, अजवाइन और जीरे के बीजों से बने ड्रिंक की तस्वीर उन्होंने खुद शेयर की है और बताया कि यह ड्रिंक पाचन के लिए अच्छी होती है इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहेगा और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि रात के भिगोए हुई मेथी, अजवाइन और जीरे के पानी के साथ दिन की शुरुआत।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DDE1wWRNdnD/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
फायदे
. इस ड्रिंक को पानी से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा क्योंकि मेथी के बीज इंसुलिन का उत्पादन करने में मदद करेंगे।
. यह डायबिटीज को नियंत्रित करने और ब्लड शुगर को मैंटेन रखने में मदद करेगी। इसके अलावा हड्डियों के दर्द को दूर करने में भी यह फायदेमंद रहेगी।
. अजवाइन और मेथी पेट फूलने जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलवाएगी। इसे खाने से एसिडिटी और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होगी।
. यह दोनों चीजों पाचन में मदद करेगी और वजन घटाने में भी सहायक होगी। इसके अलावा मल त्याग को बेहतर करने के लिए आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
. मेथी या मेथी के बीज
. जीरा
. अजवाइन या फिर कैरम के बीज
मेथी के बीज, जीरा, अजवाइन को सारी रात पानी में भिगो दें। सुबह मिश्रण को छान लें और पानी को एक गिलास में डाल लें।
. फिर सर्दियों की ठंडी सुबह में आप पानी को गर्म करके पी सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
