हर नए साल लोग कई तरह के लक्ष्यों को निर्धारित करते हैं। अपनी पर्सनालिटी और आदतों को बदलने के लिए नए गोल को सेट किए जाते हैं और उस पर काम भी करते हैं। हालांकि, बहुत कम ही लोग होते हैं जो पूरा कर पाते हैं। ज्यादातर लोग अपने गोल को तो सेट करते हैं, लेकिन दो या तीन दिन के बाद या फिर कुछ महीनों के बाद ही वे पहले जैसे हो जाते हैं।
टूटे हुए Resolutions तो ऐसे करें पूरा

कुछ भी करना हो तो माइंडसेट को बदलना काफी जरूरी होता है। ऐसे ही अगर पर्सनालिटी को बेहतर करना है तो भी माइंडसेट को बदलना पड़ता है और अगर आपके भी साल 2024 के रेजोल्यूशन टूट गए हैं या पूरे नहीं कर पाए तो उन्हें पूरा करने के लिए ये अंतिम मौका है।
Roadmap
किसी भी चीज को पाने के लिए उसका रोडमैप होने जरूरी है। एक बेहतर पर्सनालिटी को बनाने के लिए सबसे जरूरी चीजों में शामिल होता है रोडमैप। अगर पूरे दिन का रोडमैप है तो आप आसानी से किसी भी लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। गोल्स को पूरा करने के लिए आप रात को सोने से पहले अगले दिन का गोल बना सकते हैं और उस पर सुबह से ही वर्क कर दें।
Growth Mindset
हर दिन कोशिश करें कि नई चुनौतियों का सामना करें। इससे आपका माइंडसेट ग्रो करेगा। चुनौतियां बहुत कुछ सिखाती हैं और इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। लगातार मेहनत किसी भी काम सफल बनाती है।
Positivity
पॉजिटिव माइंडसेट किसी भी काम को आसान बना देता है। पॉजिटिव रहने के लिए सबसे जरूरी है आभार व्यक्त करना। सबसे पहले सुबह उठ कर प्रभु को आभार व्यक्त करने की आदत डालें। इसके बाद एक्सरसाइज करें। आस-पास सकारात्मक लोगों को रखें और छोटे-छोटे लक्ष्यों को पूरा करके आत्मविश्वास बढ़ाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
