‘स्त्री’ फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करने वाली श्रद्धा कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी खूबसूरती और सादगी के फैंस दीवाने हैं। वहीं एक्ट्रेस खुद भी फैंस के साथ अपनी से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। फीमेल फैंस तो श्रद्धा की ग्लोइंग स्किन का राज जानने के लिए उत्सुक रहती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि अब हाल ही में एले(Elle) के साथ एक इंटरव्यू में अपनी फेवरेट ब्यूटी रुटीन का खुलासा किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि श्रद्धा की खूबसूरती का राज क्या है।

एसेंशियल ऑयल करती हैं इस्तेमाल

श्रद्धा ने अपनी मनपसंदीदा ब्यूटी रुटीन के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें एसेंशियल ऑयल बहुत पंसद है। स्किनकेयर के लिए वह इसका इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें यह तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/C7RXceVJ85q/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

सही तरह से करें इस्तेमाल

उनका कहना है कि यह तेल बेहद फायदेमंद है और आपकी स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए चेहरे पर असर दिखाता है। बस इसका इस्तेमाल सही तरह से करना जरुरी है। इस तेल को जिस पौधों में से निकाला जाता है उसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं।

अरोमाथेरेपी में होता है इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स की मानें तो इस तेल को कई तरह के तेलों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। अपने चिकित्सीय प्रभाव के कारण यह अरोमाथेरेपी स्किन की देखभाल और कई हेल्थ समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।

कई स्किन प्रॉब्लम्स को करेगा दूर

यह स्किन को कई तरह के फायदे देता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा पर होने वाले सूजन को दूर करने में मदद करेंगे। इसमें पाए जाने वाले गुण स्किन प्रॉब्लम्स से लड़ने में भी मददगार होते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *