सिर्फ बालों पर ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी नारियल का तेल लगाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसे स्किन पर लगाने से कई फायदे होते हैं। जैसे स्किन मॉइश्चराइज और हाइड्रेटेड रहती है। इसके कारण त्वचा पर होने वाली रैशेज, इचिंग जैसी समस्याएं भी नहीं होती। इसलिए एक्सपर्ट्स भी इस तेल को चेहरे पर लगाने के लिए कहते हैं, लेकिन यहां सवाल यह आता है कि जैसे महिलाओं की त्वचा के लिए नारियल तेल फायदेमंद होता है वैसे ही पुरुषों के लिए क्या यह तेल फायदेमंद रहेगा। पुरुष चेहरे पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
पुरुष लगा सकते हैं नारियल तेल
यह बात तो सही है कि नारियल तेल लगाना स्किन के लिए सही है। यह कई तरह की स्किन कंडीशन जैसे एक्जिमा के लिए फायदेमंद रहेगा। अब सवाल यह है कि क्या पुरुष इसे लगा सकते हैं तो इसका जवाब है कि महिलाएं ही नहीं पुरुष भी चेहरे पर यह तेल लगा सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे कि विटामिन-ई, ल्यूरिक एसिड, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से निखार आएगा और एक्ने की समस्या दूर होगी। यह स्किन इलास्टिसिटी को बढ़ाएगा और इसे लगाने से त्वचा रिजनरेट होगी। ऐसे में यह तेल पुरुषों के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

पुरुषों के लिए कैसे फायदेमंद रहेगा तेल
स्किन रहेगी हाइड्रेट
आपने देखा होगा कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स लगाने के कारण चेहरे की ड्राइनेस बढ़ जाती है वहीं यदि आप नारियल तेल लगाएंगे, तो इसके कारण स्किन हाइड्रेटेड रहेगी और स्किन मॉइश्चराइज होगी। स्किन हाइड्रेट रहने के कारण त्वचा में बढ़ती उम्र के लक्षण भी नहीं दिखेंगे।
झुर्रियां होगी कम
वैसे तो स्किन पर झुर्रियां आना एक नैचुरल प्रोसेस है और इसे रोका नहीं जा सकता लेकिन इन दिनों बढ़ते प्रदूषण और खराब खानपान के कारण कम उम्र में ही त्वचा पर झुर्रियों की समस्या होने लगती है। ऐसे में पुरुष नियमित तौर पर नारियल तेल लगा सकते हैं इससे स्किन फायदा होगा।
स्किन की बढ़ेगी इलास्टिसिटी
नारियल तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नारियल तेल स्किन कॉलेजन के प्रोडक्शन में भी खास भूमिका होती है। इससे त्वचा में लचीलापन बढ़ेगा जो आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करेगा।
नुकसान
वैसे तो नारियल तेल लगाना चेहरे पर लगाने से कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन, यदि आप इसको ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करें तो इसके कुछ साइड इफेक्ट दिख सकते हैं।
. जिन पुरुषों की स्किन पहले से ही ऑयली हो तो उनको नारियल तेल नहीं लगाना चाहिए। इससे त्वचा ज्यादा ऑयली होगी।
. स्किन पोर्स बंद होंगे। यदि तेल लगाने के कारण चेहरे के रोमछिद्र बंद हो जाए तो कील-मुंहासों की समस्या होगी।
. जिन लोगों को नारियल तेल से एलर्जी हो उन्हें भी चेहरे पर नारियल तेल लगाना चाहिए एलर्जिक रिएक्शन होगा तो त्वचा के लिए सही नहीं है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
