वजन बढ़ने या कम करने के चक्कर में लोग अपनी डाइट में कोई न कोई बदलाव करते ही रहते हैं। कुछ लोग लगातार वर्कआउट भी करते हैं, लेकिन उनके शरीर पर कोई असर नहीं होता। जिस कारण वे परेशान रहना शुरू कर देते हैं। हालांकि, वजन बढ़ाना हो या फिर कम करना हो इसमें डाइट काफी अहम रोल निभाती है।
Weight Loss: रोटी या चावल?
अब बहुत से लोग हैं जो अक्सर इस चीज में परेशान रहते हैं कि वजन घटाने के लिए उन्हें रोटी खानी चाहिए कि चावल। बहुत से लोग रोटी या फिर चावल खाना एक दम छोड़ देते हैं या फिर बारी-बारी से दोनों में से किसी एक को खाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि वजन को घटाने के लिए रोटी खाना चाहिए या फिर चावल। अगर आप इसी समस्या में उलझे हुए हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
Rice
चावल को अगर खाते हैं तो उसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसे बनाने वक्त घी या और कुछ नहीं डलता, जिस कारण इसमें कम कैलोरी होती है। वहीं इसमें फाइबर कम होता है, जिस कारण आपको भूख बार-बार लग सकती है, क्योंकि ये जल्दी पच जाते हैं।
Chapati
चावलों के मुताबिक रोटी में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से भूख जल्दी नहीं लगती। वहीं, गेहूं की रोटी में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं।
दोनों में से क्या है ज्यादा बेहतर?
इस सवाल का जवाब है कि वेट लॉस के लिए चावल और रोटी दोनों ही खा सकते हैं। इनका चयन और सेवन आपके वेट पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि चावल और रोटी दोनों में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। खाते समय ध्यान रखें कि इनकी मात्रा सीमित हो। दोपहर में चावल और रात में रोटी को खा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
