यूं तो हर एक महिला का सपना होता है कि वो मां बने। दरअसल महिलाओं के लिए मां बनना सभी सुखों और आनंदमय पलो में से एक होता है। वहीं महिलाओं को प्रेगनेंसी के शुरुआत से ही खास ध्यान रखने को कहा जाता है। गर्भवती महिला के खाने से लेकर रहन सहन में भी काफी ध्यान दिया जाता है। लेकिन कई बार कुछ महिलाओं को मिसकैरेज की समस्या से भी गुजरना पड़ता है। जिस वजह से वह मानसिक रूप से काफी प्रभावित होती है। वहीं इन दिनों बदलते जीवनशैली के साथ महिलाओं में मिसकैरेज के मामलों में भी काफी वृद्धि हुई है। लेकिन महिलाएं गर्भावस्था के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखकर मिसकैरेज की समस्या से बच सकती हैं। चलिए मिसकैरेज से बचने के उपायों के बारे में जानते हैं।

मिसकैरेज की समस्या से बचने के उपाय

रेगुलर प्रीनेटल देखभाल करवाएं

अगर आप बेबी प्लानिंग कर रही हैं या गर्भधारण कर चुकी हैं तो आप अपना प्रीनेटल केयर जरूर करवाएं। वहीं माएं प्रीनेटल देखभाल टाइम टू टाइम और छोटे-छोटे अंतराल पर करवाएं। ऐसा करने से आप मिसकैरेज की समस्या से बचती हैं। हालांकि इससे गर्भ में ही शिशु की हेल्थ कंडीशन का भी पता चल जाता है।

एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें

वहीं गर्भवती महिलाओं को अपने गर्भावस्था के दौरान एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना बेहद जरूरी है। दरअसल अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से भी कई बार महिलाओं का मिसकैरेज हो जाता है। वहीं आप डाइट में हेल्दी आहार लें और कुछ शारीरक गतिविधियां जरूर करें। ऐसा करने से आप और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों का सेहत हेल्दी होगा । इतना ही नहीं ऐसा करने से मिसकैरेज की समस्या भी नहीं होती है।

क्रॉनिक बीमारियों को मेंटेन रखें

अगर आप पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आप गर्भधारण करने के बाद तुरंत अपने डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं। ताकि गर्भावस्था के दौरान आपको और आपके शिशु को किसी तरह की प्रॉब्लम न हो। वहीं डॉक्टर  द्वारा दिए सलाह को फॉलो करें और दवाइयों का सेवन कर अपने बीमारी मेंटेन रखें।

साफ-सफाई का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को अपने साफ सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि साफ-सफाई को ध्यान रखकर मिसकैरेज के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए उन्हें कुछ भी खाने से पहले हाथ धोना चाहिए और चीजों को अच्छे से साफ करके और धोकर खाना चाहिए।

खुद को खुश रखने की कोशिश करें

महिलाएं प्रेग्नेंसी के समय ज्यादा से ज्यादा खुश रहें। इससे उनके और बच्चे की सेहत पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। वहीं महिलाएं तनाव, लड़ाई झगड़ा या किसी भी तरह के विवाद करने से बचें। माओं का गर्भधारण के समय खुश रहना भी मिसकैरेज की समस्या से बचा जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *