प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बहुत ही खास समय होता है। इस दौरान उनकी हर छोटी-बड़ी आदत का असर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर होता है। ऐसे में जो महिलाएं प्रेग्नेंसी में शराब पीती हैं उनके बच्चे के दिमाग के विकास पर भी गहरा असर पड़ेगा। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही के शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ एक गिलास शराब पीने से बच्चे के ब्रेन का आकार बदल सकता है।
प्रेग्नेंसी में शराब पीना बेहद खतरनाक
वियना की मेडिकल यूनिवर्सिटी में की गई स्टडी के अनुसार, शराब के संपर्क में आने के कारण शिशु का दायां सुपिरियर टेम्पोरल सल्कस उथल जाएगा। यह दिमाग का वह हिस्सा होता है जो महसूस करने और भाषा सीखने की क्षमता को कंट्रोल करता है। ऐसे में शोधकर्ताओं का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान कम मात्रा में शराब पीने से दिमाग की संरचना और विकास प्रभावित होगा।

शराब से बचना है तो करें ये काम
इस स्टडी के प्रमुख लेखक और वियना मेडिकल यूनिवर्सिटी के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पैट्रिक किनास्ट की मानें तो प्रेग्नेंट महिलाओं को शराब से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान शराब पीने से बच्चे के दिमाग की मैच्योरिटी में देरी होगी और यह स्ट्रक्चरल बदलाव का कारण बनेगा। इससे सिर्फ बच्चे के मानसिक विकास ही ही नहीं बल्कि उसके इमोशनल और शारीरिक विकास पर भी गलत असर होगा।
महिलाएं रखें इस बात का ध्यान
शोधकर्ताओं ने महिलाओं से कहा कि वे प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह के नशीले पदार्थ न लें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय ली गई हर चीज उनके बच्चे के भविष्य को प्रभावित करेगी। ऐसे में इस दौरान हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और स्ट्रेस से युक्त लाइफस्टाइळ को अपनाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
