प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में पलने वाले शिशु का सही शारीरिक विकास बेहद जरुरी होता है। इसके लिए उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर और एक बैलेंस्ड डाइट लेने की सलाह भी दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं उसका सीधा असर गर्भ में पलने वाले शिशु पर होता है। गर्भ में पल रहे शिशु को कोई परेशानी नहीं हो, इसलिए प्रेग्नेंसी में कुछ फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करना वर्जित ही माना जाता है। यही कारण है कि पहली बार मां बनने वाली हर महिला के मन में खाने-पीने को लेकर कई सवाल भी आते हैं। ऐसा ही सवाल आता है कि क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियां खानी चाहिए। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जी खानी चाहिए।

क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियां खानी चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान जड़ वाली सब्जियां काफी फायदेमंद होगी। जड़ वाली सब्जियां जैसे की गाजर, मूली और चुकंदर में अलग-अलग तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मां और गर्भस्थ शिशु की सेहत के विकास में मदद करेंगे।

चुकंदर

यह एक जड़ वाली सब्जी होती है और प्रेग्नेंसी के दौरान इसे जरूर खाना चाहिए। प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होगी। चुकंदर में आयरन और फोलिक एसिड पाया जाता है जो एनीमिया से बचाने और बच्चे की न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स को रोकेंगे। साथ ही, चुकंदर के पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को भी मैनेज करने में मदद करेंगे।

मूली

इसमें कैल्शियम, फॉलिक एसिड, विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करेंगे।

गाजर

इसमें विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन मौजूद होता है। इस दौरान गाजर का सेवन करने से भ्रूण की आंखों और त्वचा का विकास अच्छे से होगा। इस दौरान गाजर का सेवन करने से एक्ने और त्वचा संबंधी समस्याओं से भी बचाव रहेगा।

शकरकंदी

इसे खाने से पाचन संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। इसमें विटामिन-सी, फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करेगा।

इस बात का रखें ध्यान

इस दौरान जड़ वाली सब्जियां खाने से सेहत को कई तरह के फायदे होंगे लेकिन इसका सेवन करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें।

. प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में आलू और शकरकंद जैसी जड़ वाली सब्जियों का ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ेगा इसलिए दोनों सब्जियों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

.जड़ वाली सब्जियों में मिट्टी और बैक्टीरिया होते हैं। ऐसे में इसे खाने से पहले इन्हें अच्छे से धोएं और छीलकर खाएं।

सीमित मात्रा में करें सेवन

प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियों का सेवन मां और गर्भ में पलने वाले शिशु के लिए फायदेमंद होगा लेकिन इसका सेवन एक सीमित मात्रा में ही करें। इस दौरान जिन महिलाओं को किसी तरह की शारीरिक परेशानी है वह जड़ वाली सब्जियों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *