प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपने खानपान पर ध्यान देने के लिए कहा जाता है क्योंकि इस समय में महिला और बच्चे के ग्रोथ के लिए बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट जरुरी है। इस समस्य पूरा पोषण लेने से महिला को खून की कमी नहीं होगी और अन्य पोषक तत्व आसानी से मिल पाएंगे जिससे बच्चे के शरीर के अंगों को बनने के लिए आवश्यक भोजन मिल जाएगा लेकिन, ऐसी स्थिति में महिलाओं के मन में कई चीजों को लेकर सवाल भी उठते हैं कि कि कौन सी चीज खाना प्रेग्नेंसी में उनके लिए सुरक्षित रहेगा क्योंकि इस दौरान महिला को कुछ चीजें न खाने की भी सलाह दी जाती है। ऐसे ही इस आर्टिकल के जरिए आज आपको बताते हैं कि प्रेग्नेंसी में शलजम खाना चाहिए या फिर नहीं।

क्या प्रेग्नेंसी में शलजम खाना चाहिए?

शलजम में विटामिन-सी, फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर मौजूद होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती हैं, जो इसे गर्भवती महिलाओं के लिए एक पौष्टिक ऑप्शन बनाएगा। ऐसे में एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रेग्नेंसी में यदि आपको कोई समस्या नहीं है तो शलजम खाना फायदेमंद होगा।

फायदे

हड्डियों बनेगी मजबूत

इसमें मौजूद कैल्शियम मां और शिशु की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। यह शिशु के दांतों और हड्डियों की ग्रोथ में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

शिशु की ब्रेन ग्रोथ होगी अच्छी

शलगम में पाया जाने वाला फोलेट शिशु के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र की ग्रोथ के लिए जरुरी माना जाता है। यह न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स के खतरे को भी कम करेगा।

इम्यून सिस्टम बनेगा मजबूत

विटामिन-सी से भरपूर शलगम प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करेगा जिससे गर्भवती महिला को इंफेक्शन और अन्य बीमारियों से बचाव होगा। ऐसे में बच्चे को बीमारियों का जोखिम भी कम होगा।

एनीमिया से होगा बचाव

शलगम में आयरन पाया जाता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करेगा। यह प्रेग्नेंसी के दौरान एनीमिया की समस्या से बचाने में मददगार होगा।

पाचन क्रिया के लिए जरुरी

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह फाइबर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। प्रेग्नेंसी के दौरान पाचन से जुड़ी समस्याएं आम हैं और शलगम इनके लिए नैचुरली उपाय रहेगा।

ऐसे खाएं प्रेग्नेंसी में शलजम

.प्रेग्नेंसी में महिलाएं शलगम का सूप बनाकर अपनी डेली डाइट में इसे शामिल कर सकती हैं।

. इसके अलावा कच्चे शलगम को बारीक काटकर आप सलाद बना सकते हैं। कच्चा शलगम विटामिन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है।

. इसको आप आलू या फिर बाकी सब्जियों के साथ मिलाकर टेस्टी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

इस बात का भी रखें ध्यान

शलगम प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एक पौष्टिक और हेल्दी सब्जी रहेगी। यह मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होगी। इसे अपनी डाइट में अलग तरीकों से शामिल करके आप इसके पोषक तत्वों को ले सकते हैं हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी नई सब्जी को डाइट में शामिल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *