सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से बेहतर दिखने और शोबाजी की होड़ में लोग कभी-कभी ऐसी खतरनाक हरकतें कर बैठते हैं, जो उनकी जान के लिए खतरा साबित होती हैं। हाल ही में तेलंगाना के हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 11 साल के स्कूली बच्चे ने अपनी जान गंवा दी। इस बच्चे ने स्कूल में लंच के दौरान एक साथ तीन पूड़ियां खा लीं, जो उसके गले में अटक गईं और इस लापरवाही ने उसकी जान ले ली।

क्या हुआ था उस दिन

सोमवार को पुलिस ने बताया कि यह घटना एक सरकारी स्कूल में हुई। बच्चे के पिता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनके बेटे के स्कूल से एक फोन आया, जिसमें कहा गया कि उनका बेटा लंच के समय तीन पूड़ियां एक साथ खा गया, जिसके बाद उसकी सांस फूलने लगी। स्कूल के कर्मचारियों ने तत्काल बच्चे को पास के अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का मानना है कि बच्चे की मौत फूड पाइप के ब्लॉक होने के कारण हुई, क्योंकि एक साथ ज्यादा खाना निगलने से गले में फंसा हुआ खाना सांस की नलिकाओं में जा सकता है, जो गंभीर परिणाम दे सकता है।

क्या है इस घटना का संदेश

यह घटना केवल इस बात की ओर इशारा करती है कि इंस्टाग्राम रील्स या दोस्तों के बीच शोबाजी में किसी को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। बच्चे के द्वारा एक साथ तीन पूड़ियां खाने का कृत्य कहीं न कहीं उसे इन बातों का एहसास नहीं था कि यह उसकी जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है। शोबाजी और चैलेंज के कारण ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें लोगों ने जान जोखिम में डालकर इस तरह के खतरनाक काम किए और अपनी जान गंवा दी।

दूसरे खतरनाक हादसे

इससे पहले भी कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां लोग चैलेंज और शर्तों के कारण अपनी जान खो चुके हैं। कुछ महीने पहले मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में तीन दोस्तों ने तालाब को पार करने के लिए 10 रुपये की शर्त लगाई थी। दो दोस्तों ने इस शर्त को पूरा कर लिया, लेकिन तीसरे दोस्त की सांस फूलने से मौत हो गई। यह एक और उदाहरण है कि कैसे एक छोटी सी शर्त किसी की जान का कारण बन सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *