लैंसेट एचआईवी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में पता चला है कि एचआईवी संक्रमणों में 22% और एचआईवी से संबंधित मौतों में 40% की कमी आई है। वैश्विक स्तर पर एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में हुई प्रगति को ये आंकड़ें दर्शाते हैं, लेकिन ये भी बात सामने आई है कि वर्तमान रुझानों के आधार पर 2030 तक एचआईवी खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल लग रहा है।
40 Million में से सिर्फ तीन-चौथाई का इलाज
अध्ययन में ये बात सामने आई है कि 40 मिलियन एचआईवी संक्रमित लोगों में से सिर्फ तीन-चौथाई का ही फिलहाल वर्तमान में इलाज चालू है। लेकिन सब-सहारा अफ्रीका में एचआईवी संक्रमण दर में गिरावट से वैश्विक प्रगति हुई है। 1995 के बाद से संक्रमण का खतरा 60% तक कम हो गया है, केंद्रीय यूरोप, पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया में एचआईवी संक्रमण बढ़ रहे हैं।
2050 तक 43.4 मिलियन संख्या
जानकारी के अुनसार 1990 से 2021 तक के 204 देशों और क्षेत्रों में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक एचआईवी से संक्रमित लोगों की संख्या 2039 तक 44.4 मिलियन तक पहुंच सकती है, वहीं 2050 तक 43.4 मिलियन हो सकती है। और इसी को देखते हर साल कम से कम 1 मिलियन लोग एचआईवी से संक्रमित हो रहे हैं।
2030 तक HIV का निपटारा
2030 तक एचआईवी पर कंट्रोल करने के लिए नए रणनीतिक प्रयासों की जरूरत बताई गई है। पहली बार अध्ययन में एचआईवी संक्रमण की लाइफटाइम प्रॉबेबिलिटी और अनसप्रेस्ड वायरल लोड जैसे मापदंडों का ग्लोबल अनुमान पेश किया गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोकथाम और उपचार कार्यक्रमों में तेजी लाकर इसे खत्म किया जा सकता है।
