सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी कॉमेडी से वह लोगों का दिल जीत ही लेती हैं। अब हाल ही में कुशा एक इवेंट अटेंड करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपनी खूबसूरती का राज भी बताया। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कुशा कपिला की ग्लोइंग स्किन का आखिर क्या राज है। आइए जानते हैं।
डीआईवाई चावल का पैक (DIY Rice Mask)
कुशा कपिला ने अभी मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह अपने चेहरे पर चावल से बना फेसमास्क इस्तेमाल करती हैं, हालांकि उनका कहना है कि मैंने चेहरे पर इसका इस्तेमाल किया और मुझे कोई नुकसान नहीं हुआ। ऐसे में आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि आपको अपने रुटीन में भी चीजों को बदलाव करना चाहिए। पूरी नींद लें, तनाव से दूर रहें और 7-8 गिलास पानी पिएं। इससे आप भी हेल्दी रहेंगे और आपकी त्वचा भी।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DCCUw96yf7-/?utm_source=ig_web_copy_link
इंस्टा पर भी शेयर कर चुकी हैं वीडियो
इसके अलावा आपको बता दें कि कुशा ने इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया था कि कैसे वह अपने ब्यूटी रुटीन में चावल को शामिल करती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा था कि चावल अब सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। दक्षिण कोरिया और चीन में भी लोग इसका इस्तेमाल कई तरह से करते हैं जैसे कि फेस वॉश, टोनर, मॉइश्चराइजर और बालों के ट्रीटमेंट्स के लिए। ऐसे में कुशा का भी यही मानना है कि चावल सिर्फ रसोई ही नहीं बल्कि आपकी स्किन और बालों के लिए सही रहेगा।
आपको बता दें कि खुशा अक्सर अपने ब्यूटी टिप्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने पिंपल वाली स्किन के लिए एक साधारण से चावल से बना फैस पैक बनाने का तरीका भी बताया। वीडियो में कुशा ने कहा कि चावल के पानी को भिगोकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को स्किन पर लगाने से मुहांसे, ड्राई स्किन जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स दूर होगी।
क्या सच में फायदेमंद है चावल?
आपको बता दें कि चावल का स्किनकेयर में इस्तेमाल होने के लिए काफी लंबा इतिहास रह चुका है। कई लोग अपनी स्किन और बालों के लिए चावल के पानी और चावल से बने प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं हालांकि इसमें वैज्ञानिक प्रमाण भी मिल रहे हैं। वहीं हाल के अध्ययनों से यह पता चलता है कि चावल में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद रहेंगे। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर साइंसेज में प्रकाशित 2023 के अध्ययन के अनुसार, चावल की भूसी का तेल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर माना जाता है जो आपकी स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करेगा। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण ही त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां नजर आती हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए चावल की भूसी का तेल फायदेमंद रहेगा। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के द्वारा प्रकाशित 2024 के अध्ययन के अनुसार, फर्मेंटेड लाल चावल आपकी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। इस स्टडी में पाया गया कि एस्परगिलस ओराइजे फंग्स द्वारा बनाए गए लाल चावल में एंटीएजिंग, एंटीऑक्सीडेशन, मॉइश्चराइजिंग और त्वचा को गोरा करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि चावल आपकी स्किन को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करेगा।

चावल में मौजूद गुण
खास बात यह है लिस्बन में रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर मेडिसिन्स के 2018 के एक छोटे से अध्ययन में चावल के पानी से बनी जेल को 28 दिनों तक परखा गया और परिणामों से यह पता चला कि इस जेल में एस्कॉर्बिक एसिड के समान एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि थी जो कि त्वचा को चमकदार बनाने और बुढ़ापे से बचाने वाले प्रभावों के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में इससे यह पता चलता है कि चावल का पानी न सिर्फ त्वचा की रक्षा करने में मदद करेगा बल्कि समय के साथ स्किन को चमकदार बनाने और पिगमेंटेशन को कम करने में भी मदद करेगा।
पिंपल होने पर लगा सकते हैं चावल का पानी
कुशा कपिला का चावल से बना फेसपैक मुंहासे वाली स्किन के लिए भी मददगार साबित होगा क्योंकि चावल त्वचा की सूजन को शांत करने और ठंडक देने में मदद करेगा। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लालिमा और जलन को कम करने में मदद करेंगे जिससे आपकी स्किन अच्छी नजर आएगी हालांकि यह ध्यान रखें कि चावल का पानी पिंपल्स वाली स्किन पर फायदेमंद नहीं है।

स्किन प्रॉब्लम्स में कैसे फायदेमंद है चावल
हालांकि चावल अभी स्किन के लिए कितना फायदेमंद है इसके लिए अभी भी वैज्ञानिक शोध सीमित है लेकिन चावल का पानी और इसके भूसे से बना तेल त्वचा के लिए फायदेमंद रहेगा। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीएजिंग और मॉइश्चराइजिंग गुण आपकी स्किन के लिए फायदेमंद रहेगी।
