यूं तो सभी माओं का सपना होता है कि उनके बच्चे स्वस्थ रहें और दुनिया में नाम करें। यही वजह है कई बार माएं अपने बच्चे को बहुत ज्यादा गुस्सा करती हैं, सख्ती दिखाती हैं। वहीं कई बार माएं अपने बच्चों की अच्छी दोस्त बन जाती हैं। लेकिन आज के समय में कई माएं कुछ ऐसी गलतियां जाने-अनजाने कर बैठती है जो उनके बच्चों की आदत और सेहत बिगाड़ सकती है। दरअसल हाल ही में इसे लेकर मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी जी की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने बताया है कि माएं बच्चे की देखरेख करने में कहा गलती कर रहीं हैं और इन गलतियों को कैसे ठीक कर सकती हैं। ताकि बच्चे की परवरिश और एक हेल्दी शारीरिक विकास सही से हो सके।

मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी जी का वीडियो वायरल

https://www.instagram.com/reel/C6D5SrILfb8/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी जी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर काफी लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और उसे सही मान रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो में बीके शिवानी जी ने बताया है कि इन दिनों हम जिस जनरेशन में हैं, इसमें कई ऐसे लोग होंगे जो मां के हाथ का बना खाना तीनों टाइम खाते होंगे। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ज्यादातर बाहर का खाना खाते हैं। मतलब कि आज माएं बच्चे को खाना बनाकर खिलाने की बजाए उन्हें क्लिक करो ऑर्डर करो करने को कहती हैं। साथ ही वो बताती हैं कि आज के समय में धन कमाने का क्या फायदा, जिस वजह से घर पर खाना बनाने का समय नहीं है। वहीं जिसने पैसे कमाने के लिए खाना बनाया है क्या उसकी वाइब्रेशन मां की तरह हो सकती है? नहीं, ऐसे में बहुत जरूरी है कि बच्चे की बेहतर परवरिश के लिए माएं अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाएं।

मां के बनाएं खाने में होता है जादू

ऐसे ही नहीं कहा जाता कि मां के बनाएं खाने में जादू होता है। दरअसल माएं जब घर पर तीनों टाइम खाना बनाती हैं तो वे खाना बनाते समय साफ-सफाई का खास ध्यान रखती हैं। इतना ही नहीं वो खाने में पोषक तत्वों और संतुलित आहार का भी खास ध्यान रखती हैं। जिसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।  

फैमिली बॉन्ड मजबूत होना

इतना ही नहीं जब माएं घर पर खाना बनाती हैं तो सभी फॅमिली मेम्बर एक साथ बैठ कर खाना खाते हैं। जिस वजह से सभी एक साथ थोड़ा समय बिताते हैं, जिससे फैमिली बॉन्ड मजबूत होता है। इतना ही नहीं बच्चों का बाहर का जंक फूड खाना भी काफी कम होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *