हम लोगों में बहुत से लोग होंगे जिन्हें जानवर पसंद होंगे और उन्होंने अपने घर में भी पाले होंगे। जब कोई जानवर घर में आता है तो वे घर का ही एक प्यारा सदस्य बन जाता है और इतना प्यारा कि हर कोई उसे पसंद करता है। जो पहले उसके हक में नहीं थे वे भी उसे प्यार करना शुरू हो जाते हैं। अब जो जानवर हमारे घर आया है तो उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।
आपने बहुत बार अपने लाडले पेट को देखा होगा कि वे अपने आप को खुजली, काटना और नोंचते रहते हैं। इस वजह से उन्हें और कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। उदाहरण के लिए बालों का झड़ना, ट्रॉमा और इंफेक्शन। इसलिए हम आपके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय लाएं हैं जिससे उनकी परेशानी को घर पर खत्म किया जा सकता है।
नारियल तेल
नारियल के तेल में वसा मौजूद होती है, जो आपके पालतू जानवरों की त्वचा को नमीयुक्त बनाए रखेगी। इसकी मदद से स्वस्थ त्वचा मिलती है और साथ ही बालों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है। आप अपने पालतू जानवर के खाने में एक टेबलस्पून वर्जिन नारियल तेल मिला सकते हैं। इसके अलावा आप आधा कप एक्स्ट्रा-वर्जिन नारियल तेल को अजवायन तेल की दो-तीन बूंदों के साथ पालतू जानवर के खुजली वाली जगह पर लगा सकते हैं और इसे दिन में दो बार करें।
नीम
नीम तो वैसे भी अपने कमाल के गुणों के बारे में जानी जाती है। ये एक तरह से प्राकृतिक ऐंटीसेप्टिक है जो त्वचा के संक्रमण से लड़ने में मददगार है। आप दो कप पानी में मुट्ठी भर नीम की पत्तियां उबालें और फिर छान कर ठंडा होने के लिए रख दें। आप इसे अपने पेट के बालों पर स्प्रे कर सकते हैं। इससे कोई भी स्किन बीमारी से राहत मिल सकती है।
दही
दही की तासीर ठंडी होती है और आपका पेट इसका सेवन करता है तो उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है। जिस कारण किसी भी संभावित त्वचा और ईस्ट संक्रमण से लड़ा जा सकता है। आप कुत्ते के साथ बिल्ली के भोजन में भी एक या दो टीस्पून दही मिला सकते हैं। प्लेन, अनफ़्लेवर्ड, प्रोबायोटिक दही आपके पालतू जानवर के पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
