आजकल कहीं भी और कभी भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे लोग, और देखते ही देखते उनकी जान चली जाती है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला गुजरात के वलसाड जिले से सामने आया है, जहां एक शख्स मंदिर में पूजा करते हुए हार्ट अटैक का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। यह दुखद घटना पारनेरा डूंगर स्थित महादेव मंदिर में हुई, जहां 62 वर्षीय किशोर भाई पटेल रोज की तरह शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे थे, उसी दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी में कैद घटना

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किशोर भाई पटेल, जिनका हर दिन का रूटीन मंदिर में पूजा करना था, अचानक जमीन पर गिर पड़े। उनकी हालत देखकर पास खड़े अन्य लोग घबराकर उन्हें सीपीआर देने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो चुकी थी। मंदिर परिसर में इस अप्रत्याशित घटना से सनसनी फैल गई और सभी लोग सदमे में थे। किशोर भाई के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जो इस दुखद हादसे के बाद शोक में डूबे हुए हैं।

हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाएं

यह घटना गुजरात में हार्ट अटैक से हुई मौत की एक और दुखद मिसाल है। दो महीने पहले ही गुजरात के वापी शहर में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। बेटे की बर्थडे पार्टी में मां को हार्ट अटैक आ गया, और अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई थी। वापी के एक होटल में बारोट परिवार के बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी के दौरान मां यामिनीबेन अचानक बेहोश हो गईं और गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर चिंता

गुजरात में हार्ट अटैक की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे परिवारों में अनहोनी की स्थिति पैदा हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार खराब जीवनशैली, तनाव, और अधिक मानसिक दबाव हार्ट अटैक के प्रमुख कारण हो सकते हैं। ऐसे मामलों में तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है, और समय रहते मदद मिलने पर जीवन बचाने की संभावना बढ़ जाती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *