मोटापे से परेसान हैं और जल्दी से छुटकारा भी पाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना लाइफस्टाइल बदलें। उसमें छोटे-छोटे बदलाव करें। खानपान अच्छा करें, बाहर का न खाएं, घर का ही खाएं।
अगर आपको लगता है कि छोटे-छोटे बदलाव आप कर सकते हैं तो जरूर करें और इन्हीं में से एक है सीढ़ियां चढ़ना। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि रोजाना अगर आप सीढ़ियां चढ़ते हैं तो भी मोटापे को काफी हद तक कम किया जा सकता है तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि कितनी सीढ़ियां चढ़ने से वजन कम हो सकता है।
सीढ़ियां कैसे करेंगी वजन कम ?
एक रिसर्च की रिपोर्ट में सामने आया है कि सीढ़ियां चढ़ना कैलोरी बर्न करने के लिए बेहद फायदेमंद कार्डियो एक्सरसाइज है। ये एक हाई इंटेंसिटी वर्कआउट है, जो क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग, पिंडलियों, ग्लूट्स जैसे मांसपेशी समूहों को टारगेट करता है, जिसकी मदद से कम समय में तेजी से कैलोरी बर्न की जा सकती है।
रिपोर्ट में आया है कि सीढ़ी चढ़ने से हर एक मिनट लगभग 8 से 11 कैलोरी बर्न की जा सकती है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़ते हैं, या आपका ऑफिस किसी ऊपरी मंजिल पर है तो आपको दुखी नहीं होना चाहिए बल्कि खुश होकर सीढ़ियों से जाएं ताकि आपकी कैलोरी बर्न हो सके।
रोज कितनी सीढ़ियां चढ़ सकते हैं?
मोटापा कम करने के लिए गंभीर हैं तो आप हफ्ते में 5 दिन, 30 मिनट तक तो सीढ़ियां जरूर चढ़ें। इसे आप अपना एक लक्ष्य बना सकते हैं। ये 500 से 700 सीढ़ी चढ़ने के बराबर हो सकता है। अगर धीरे-धीरे शुरूआत करना चाहते हैं तो रोज 300 सीढ़ियां चढ़ने से कर सकते हैं और समय के साथ सीढ़ियों की संख्या बढ़ा सकते हैं।
साथ ही अगर हेल्दी डाइट भी लेते हैं तो 200 से 300 कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। इस वजह से आप सिर्फ हफ्तेभर में 200 ग्राम तक वजन कम कर सकते हैं। और सोचें कि अगर आप महीनेभर ये करते हैं तो आपको कमाल का असर देखने को मिलेगा। आलस बिल्कुल भी न करें और पूरे जोश के साथ करें ताकि शरीर पर कुछ असर भी हो।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
