नैशनल इंटीग्रेटिड मैडीकल एसोसिएशन (नीमा) की लोकल इकाई की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार नीमा के प्रधान डॉ. एस.पी. डालिया की देखरेख में आयोजित हुआ। इस मौके पर शहर के जाने माने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. गुरबीर सिंह गिल (सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. स्वपनिल शर्मा (आर्थोपैडिक सर्जन) ने गैस्ट स्पीकर के तौर पर नीमा के डाक्टरों के साथ जानकारी शेयर की। सेमिनार की शुरुआत श्री धन्वंतरि पूजन और गैस्ट स्पीर्क्स की जानपहचान के साथ हुई।

डॉ. गुरबीर सिंह गिल और डॉ. स्वपनिल शर्मा ने दी अहम जानकारी

वहीं इस दौरान डॉ. गुरबीर सिंह गिल ने कहा कि आक्सफोर्ड अस्पताल में एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक तकनीक के साथ दिल की बीमारियों के साथ 10 तरह की बीमारियों के एक्सपर्ट्स की देखरेख में इलाज किया जाता है। वहीं डॉ. गुरबीर सिंह गिल खुद 25 हजार से ज्यादा मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज कर चुके हैं। अस्पताल में हाल-ही में अत्याधुनिक तकनीक वाला 128 स्लाइस सीटी स्कैनर इंस्टाल किया गया है। आर्टीफिशल इंटैलीजैंस (एआई) तकनीक से लैंस उत्तरी भारत की अपनी तरह की पहली मशीन है। यह मशीन सिर्फ दिल के मरीजों का ही नहीं, बल्कि कई अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का और बेहतर इलाज करने में भी काफी मददगार साबित हो रही है। इस स्कैनर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इससे कुछ ही सैकेंड्स में मरीज की बिना किसी तकलीफ के 3डी इमेजिस (3D Images) ली जा सकती है। इसके बाद आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. स्वपनिल शर्मा ने भी नीमा के डाक्टरों के सामने जरूरी जानकारी साझा की।

इन डॉक्टर्स को किया गया सम्मानित

इस दौरान डॉ. मीनू भनोट को उनकी उपलब्धियों के लिए नीमा जालंधर और नीमा पंजाब के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया

इसके अलावा डॉ पवित्र शर्मा को भी उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए नीमा जालंधर और नीमा पंजाब के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया

नीमा वुमन फोरम का किया गया गठन

इसके साथ ही जालंधर की नीमा वुमन फोरम का भी गठन डॉक्टर रीना कक्कड़ की अध्यक्षता में किया गया जिसमें डॉक्टर विनीता गोस्वामी को सेक्टरी तथा डॉक्टर वंदना यश को कैशियर चुना गया। सेमिनार के आखिर में डॉ. एसपी डालिया ने सभी नीमा सदस्यों का तथा अस्पताल के दोनों गैस्ट स्पीर्क्स की ओर से उनके साथ अहम जानकारी साझा करने पर उनको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं मंच का संचालन डॉक्टर विनीता गोस्वामी ने बाखूबी से किया।

ये डॉक्टर्स रहे मौजूद

इस सेमिनार में डॉ. परविन्दर बजाज, डॉ. आशु चोपड़ा, डॉ. विपुल ककड, डॉ. के एस राणा, डॉ. अनिल नागरथ, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. दीपक, डॉ. गुरपाल चौहान, डॉ. सतबीर सिंह. डॉ. वरूण अग्रवाल, डॉ. एस एस घोतरा, डॉ. एच एस सोडी के अलावा डॉ. वीना गुम्बर, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. नमिता जग्गी ,डॉ. दिव्या गुप्ता, डॉ. रचना हांडा भी शामिल रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *