बहुत से लोग हैं जो शराब पीने के शौकीन होते हैं और कुछ वाइन के। अगर वाइन की बात करें तो आपने रेड वाइन के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा और रेड वाइन को के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के लिए सबसे ज़्यादा चर्चा मिलती है, लेकिन व्हाइट वाइन में भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं। तो आज हम आपको यहां व्हाइट वाइन पीने के फायदे बताएंगे, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही पिएं।

White Wine के सेवन के फायदे

वाइन पीने के शौकीन हैं और अलग अलग तरह की वाइन को ट्राइ करने में झिझकते नहीं हैं तो व्हाइट वाइन का भी सेवन करके देखें। सफेद वाइन शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकती है। इसके सेवन से शरीर की रक्त वाहिकाओं की एंडोथेलियल कोशिकाओं की मरम्मत में मदद मिलती है।

अगर आपको दिल संबंधी कोई बीमारी है तो इसका सेवन कर सकते हैं, क्योंकि ये दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी कई हृदय संबंधी बीमारियों से सुरक्षा करता है, लेकिन एक बार अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें। इससे प्रोस्टेट कैंसर के खतरे से भी बचा जा सकता है क्योंकि इसमें पॉलीफेनॉल की मात्रा अधिक होती है।

इसमें कैफिक एसिड होता है जो हृदय और गुर्दे की समस्याओं के जोखिम को कम करता है। ये शरीर में एचडीएल यानि अच्छा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है और एलडीएल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग सफेद वाइन लेते हैं उनकी नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। सफेद वाइन में 3 प्रतिशत राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2) और नियासिन होता है, जिससे ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, त्वचा और आंखों के स्वास्थ्य की रक्षा भी होती है।

अब आप चाहे रेड वाइन चुनें या व्हाइट, दोनों के ही फ़ायदे हैं। ये आप पर निर्भर करता है और इस बात का भी खास ख्याल रखें कि जिस चीज के फायदे होते हैं उसके नुकसान भी हैं और सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। अगर कोई मेडिकल कंडीशन है तो डॉक्टर की सलाह एक बार जरूर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *