आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को खुद के लिए टाइम ही नहीं मिल पाता। ऐसे में बहुत से लोगों को स्ट्रेस, अनिद्रा, मानसिक थकान, कमजोर और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। वहीं एक्सपर्ट्स भी बताते हैं कि यदि दिन की शुरुआत 30 मिनट योगा के साथ की जाए तो आपका कई तरह की बीमारियों से बचाव होगा। साथ ही आप अपने काम पर भी फोकस कर पाएंगे। मन और दिमाग को शांत बनाने के लिए प्राणायाम का अभ्यास बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें आप कपालभाति प्राणायाम को अपनी डेली रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं। यह अपकी ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होगा। इसमें व्यक्ति सांस को सहजता से लेने और तेजी स बाहर छोड़ता है इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। तो इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि ब्रेन के लिए कपालभाति प्राणायाम कैसे फायदेमंद है और इसके सेहत को और क्या-क्या फायदे होंगे।

ब्रेन में बढ़ाएगा ऑक्सीजन की आपूर्ति

कपालभाति नियमित तौर पर करने से मस्तिष्क को भरपूर ऑक्सीजन मिलेगी। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को एक्टिव करने और उनके कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करेगा। बेहतर ऑक्सीजन आपूर्ति से ध्यान, स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ेगी।

स्मरण शक्ति में होगा सुधार

कपालभाति दिमाग की रक्त संचार प्रक्रिया को तेज करेगा जिससे स्मरण शक्ति में सुधार होगा। यह विद्यार्थियों और उन लोगों के लिए अत्यंत फायदेमंद है, जिन्हें अपनी याददाश्त को मजबूत करने की जरुरत होती है।

तनाव और चिंता होगी दूर

इसे करने से तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद मिलेगी। जब आप गहरी सांस लेते और छोड़ते हैं, तो आपका दिमाग शांत होता है और तनाव हार्मोन, जैसे कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। इससे मानसिक शांति मिलेगी और चिंता के स्तर में कमी आएगी।

दिमाग की उम्र बढ़ेगी धीरे-धीरे

इसे नियमित रूप से करने से दिमाग की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होगी। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा, जिससे दिमाग ज्यादा समय तक एक्टिव और स्वस्थ रहेगा।

निर्णय लेने की क्षमता में होगा सुधार

इसका नियमित अभ्यास करने से मानसिक स्पष्टता में सुधार होगा जिससे आपके सोचने और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। यह दिमाग के न्यूरॉन्स को एक्टिव करेगा और आपको तेज और सटीक सोचने में मदद करेगा।

इस बात का रखें खास ध्यान

हाई बीपी, हार्ट संबंधी समस्या या किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने पर इस प्राणायाम को करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही, इस आसन को खाली पेट ही करें ताकि पेट में कोई अवरोध न हो। कपालभाति प्राणायाम मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार के लिए एक शक्तिशाली तकनीक है। इसके नियमित अभ्यास से मानसिक स्पष्टता, एकाग्रता, स्मरण शक्ति, और मानसिक शांति में सुधार होगा। इसे योगा एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *