इस समय प्रदूषण के कारण कई शहरों का AQI स्‍तर बहुत ज्‍यादा है। AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स जो क‍ि हवा की गुणवत्ता मापने का एक तरीका होता है, यह हमें बताता है कि हवा कितनी साफ या प्रदूषित है और इसके स्वास्थ्य पर क्या असर होगा। AQI लेवल आमतौर पर 0-500 तक होता है, जहां कम लेवल (0-50) का मतलब अच्छी गुणवत्ता की हवा है और हाई लेवल (301-500) प्रदूषित हवा को दर्शाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बखतरनाक हो सकता है। AQI को देखकर लोग यह तय कर लेते हैं कि बाहर जाने में कोई खतरा है या नहीं।

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में खराब हवा बेहद खतरनाक

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में प्रदूषण की खराब हवा गंभीर समस्याएं पैदा करेगी। प्रदूषित हवा में मौजूद जहरीले कण जैसे पीएम 2.5, पीएम 10 और अन्य हानिकारक गैसें श्वसन तंत्र में सूजन, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव और ऑक्सीजन की कमी का कारण बनेगी जो गर्भवती महिला और शिशु दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। इन जहरीले कणों का लगातार संपर्क, भ्रूण की ग्रोथ और विकास में रुकावट डालेगा जिससे शिशु का वजन कम होना, समय से पहले प्रसव और कई जन्मजात समस्‍याएं होने की संभावना बढ़ जाएगी। गर्भावस्था में शरीर की इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर हो जाएगी जिससे प्रदूषण के असर से बचाव करना और भी जरूरी है। ऐसे में कुछ सावधानियां और प्रदूषण से बचने के उपाय अपनाकर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में महिला अपना और अपने शिशु का बेहतर ढंग से ख्याल रख सकती है।

एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें

घर के अंदर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्‍तेमाल जरुर करें। यह हानिकारक कणों को फिल्टर करके हवा को शुद्ध करेगा, जिससे घर के अंदर की हवा सांस लेने के लिए सुरक्षित बनेगी।

मास्क पहनें जरुर

अगर आपके लिए बाहर जाना जरूरी हो तो अच्‍छी क्‍वॉल‍िटी वाले N95 मास्क का इस्तेमाल करें। यह मास्क प्रदूषण के असर से आपको सेफ रखेगा और हानिकारक कणों को श्वसन तंत्र में प्रवेश करने से भी रोकेगा।

पानी प‍िएं

शरीर में पानी की कमी न होने दें क्योंकि पानी प्रदूषण के हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करेगा । इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी और श्वसन तंत्र में नमी बनी रहेगी।

ह्यूमिडिफायर इस्तेमाल करें

घर के अंदर की हवा में नमी का स्तर बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल जरुर करें। यह श्वसन तंत्र को सूखने से बचाने में मदद करेगा और एलर्जी या इंफेक्‍शन फैलाने वाले कीटाणुओं को कम करेगा।

हल्‍की एक्‍सरसाइज जरुर करें

अगर मुमक‍िन हो तो घर के अंदर ही योग या फिर हल्‍की एक्‍सरसाइज करें। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होगी और श्वसन तंत्र की क्षमता बढ़ेगी हालांकि, डॉक्टर की सलाह से ही एक्‍सरसाइज करें ताकि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में कोई दुष्प्रभाव न हो।

एंटीऑक्सीडेंट फूड्स खाएं

विटामिन-सी, ई और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त फूड्स खाएं जैसे कि संतरा, पपीता, गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियां। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर को प्रदूषण के असर से लड़ने में मदद करेगा।

घर के अंदर ही रहें

जब हाई AQI की स्‍थ‍ित‍ि हो या फिर प्रदूषण का स्तर ज्‍यादा हो तो घर के अंदर ही रहें और कोशिश करें कि बाहर जाने की जरूरत आपको कम ही पड़े। प्रदूषण का ज्‍यादा असर दिन के समय होता है, इसलिए सुबह और शाम में बाहर जाने से बचें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *