कहते हैं अगर किसी को प्यार मिल जाए तो उससे खुशकिस्मत कोई नहीं हो सकता। लेकिन कई बार ऐसे होता है कि प्यार आपके पास आता है लेकिन आप प्यार से दूर भाग जाते हैं। इसके कारण कुछ भी हो सकते हैं। जिसकी बात आज इस आर्टिकल में की जाएगी। जिस पढ़कर आप समझ सकते हैं कि आप ऐसा करते हैं या नहीं।
कन्फ्यूज़ रहना
आकर्षित होना बहुत आसान है, लेकिन बाद में उसके साथ रिश्ते को नेक्स्ट लेवल तक ले जाना कोई मजाक की बात नहीं है। उसके लिए आपका और आपके पार्टनर का पूरी तरह पक्का होना जरूरी है। अगर आपको ही फैसला लेने में दुविधा हो रही है तो आगे कैसे बढ़ोगे। इसके लिए आप खुद को थोड़ा समय दें और समझें, अगर इसके बावजूद भी आपको परेशानी हो रही है फैसला लेने में तो आप कंन्फ्यूज रहने वालों में से हैं। अगर हमेशा ऐसे ही रहे तो आपको कभी प्यार नहीं मिल पाएगा, आएगा और चला जाएगा।
पुराने रिश्ते से तुलना करना
नया रिश्ता मिला है तो सबसे पहले अपने पास्ट को भूल कर आगे बढ़ना पड़ेगा। पुराने रिश्ते को याद रखोगे और अपने प्रेमी/प्रेमिका की तुलना पुराने पार्टनर से करोगे तो आपका रिश्ता ठप हो जाएगा। तुलना से हमेशा अपने आप को बचाओ। चीजों के मामले में तुलना ठीक है, लेकिन प्यार के मामले में सही नहीं है। प्यार कोई चीज नहीं है जिसकी तुलना की जा सके।
कमिटमेंट से डरना
सब अच्छा चल रहा होता है, लेकिन एक दिन आपका पार्टनर आपसे पूरी कमिटमेंट मांग लेता है और वहीं पर आप सोचने लग जाते हैं। जिस तरह के पार्टनर के बारे में सोचा वे मिल गया, ध्यान रखता है, जैसे सोचा था वैसे ही है तो फिर क्यों डरना। सोचने लग जाते हैं कि क्या यही वो खास है जिसकी तलाश में थे। कुछ लोग कमिटमेंट के बाद आनेवाली एक्स्ट्रा ज़िम्मेदारी से रिश्ते में बदलाव से डरते हैं। हिम्मत करके हां कह दो सब अच्छा ही होगा।
गलतियां निकालने वालों में से हैं
आपको दुनिया का परफ़ेक्ट इंसान भी मिल जाए, फिर भी अगर आपके स्वभाव में दूसरों की ग़लतियां खोद-खोदकर निकालने की आदत है तो आपको किसी और से कभी प्यार नहीं हो सकता, न मिल सकता है।
पुराने दिनों में खोए रहना
क्यों कई बार नए रिश्ते नहीं बनते, क्योंकि आप पुराने पास्ट में ही अटके रहते हैं। पुराने रिश्तों की यादें और दर्द दिल से लगाए बैठे रहते हैं। इस वजह से आपके मन में कहीं न कहीं एक डर बैठ जाता है कि नए रिश्ते में भी आपको दर्द के अलावा कुछ और नहीं मिलेगा।
