Negative, ये शब्द सुनकर ही नेगेटिविटी आ जाती है तो सोचिए अगर ऐसे लोग आपके आस-पास हो तों? ऐसे लोग अक्सर अपनी सोच और व्यवहार से आसपास के लोगों के जीवन में नकारात्मकता फैलाते हैं। जब भी किसी के साथ होते हैं तो दूसरों की शिकायत करते रहते हैं और कमियों को ढूंढते रहते हैं। कई लोग दूसरों की आलोचना करने से भी नहीं थकते तो कोशिश करें कि ऐसे लोगों से दूर रहें।

कैसे पहचानें Negative लोगों को

नेगेटिव लोगों की पहचान के लिए सबसे पहले उनके व्यवहार पर ध्यान दें। हर एक चीज में वे कमियां ढूंढेंगे और आलोचना करते रहेंगे। कोई भी बदलाव हो तो वे विरोध करेंगे। जो लोग खुश रहेंगे उनसे जलन करेंगे। जब भी कोई बात करेंगे तो नकारात्मक बात ही करेंगे।

उनके साथ समय बिताने में आपको तनाव महसूस होगा। दूसरों के साथ-साथ खुद के लिए भी नकारात्क ही बोलेंगे। वे सोच ही नहीं सकते उनके साथ कुछ अच्छा हो जाए। जब कुछ अच्छा होगा तो वे हैरान हो जाएंगे और विश्वास ही नहीं कर पाएंगे।

इस तरह बनाएं अपनी दूरी

जब आपको लगे कि आपके आस-पास वाले नेगेटिव हैं तो उनसे दूरी बनाने के लिए सबसे पहले न कहने सीख लें। अपने विचारों को खुलकर बोलें, कुछ अगर गलत लग रहा है या उनकी बात गलत लग रही हो तो हां में हां मिलाने की जगह न बोलें। उनके साथ अपनी सीमाओं को तय करें।

किसी की शिकायत उनके सामने न करें। अपनी संगती को चुनते समय हमेशा सावधान रहें। कोशिश करें जब तक आपको सकारात्मक संगती न मिल जाए किसी को अपना साथी या दोस्त न बनाएं। दोस्त भी आपके व्यवहार की एक झलक होती है। जैसे आप हैं वैसे ही लोगों को आप हमेशा आकर्षित करेंगे तो खुद भी सकारात्मक रहने की कोशिश करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *