हम सभी को बचपन से ही अच्छी और बुरी आदतों के बारे में सिखाया जाता है, लेकिन जैसे-जैसे हमारी लाइफस्टाइल बदलती है, कुछ आदतें जो देखने में अच्छी लगती हैं, वे असल में हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। यहां पांच ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जिन्हें सावधानीपूर्वक अपनाना चाहिए, क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं।
नॉनवेज का अत्यधिक सेवन

प्रोटीन के लिए नॉनवेज खाने का चलन आम है, लेकिन अगर किसी का पाचन कमजोर है, तो यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। नॉनवेज में प्रोटीन और सैचुरेटेड फैट की भरपूर मात्रा होती है, जो हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और अन्य क्रॉनिक समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकती है। कई अध्ययन में यह भी पाया गया है कि नॉनवेज खाने वालों का जीवनकाल वेजिटेरियन लोगों की तुलना में कम होता है।
भोजन के तुरंत बाद फल खाना

फल खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है, लेकिन भोजन के तुरंत बाद फलों का सेवन करने से पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे पेट में गैस, अपच और अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि फलों को दो भोजन के बीच में खाली पेट खाना चाहिए, जिससे उनका अधिकतम लाभ मिल सके।
तनाव में वेट ट्रेनिंग

अगर शरीर और मन में तनाव हो, तो वेट ट्रेनिंग से बचना चाहिए। तनाव के दौरान लोग अक्सर ज्यादा इंटेंस वर्कआउट करते हैं, जो शरीर को अधिक थका सकता है और चोट लगने का खतरा बढ़ा सकता है। इसके अलावा तनाव में की गई वेट ट्रेनिंग का असर सामान्य दिनों की तुलना में कम होता है, और शरीर को पर्याप्त लाभ नहीं मिलता।
अधिक पानी पीना

हमेशा यह सोचकर ज्यादा पानी पीने की आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर में वॉटर टॉक्सिसिटी का खतरा बढ़ सकता है, जिससे उल्टी, सूजन, टिशू में पानी भरना और बैलेंस की समस्या हो सकती है। प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, न कि बेवजह अधिक पानी सेवन करना।
नट्स का अत्यधिक सेवन

नट्स को गुड फैट का स्रोत माना जाता है, लेकिन इनका अत्यधिक सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ज्यादा नट्स खाने से कब्ज, वेट गेन, एलर्जी, इन्फ्लेमेशन और ब्लड शुगर लेवल में असंतुलन हो सकता है। इसलिए नट्स का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, ताकि इसके फायदे मिल सकें। इन आदतों को ध्यान में रखते हुए अपनी लाइफस्टाइल को सही दिशा में मोड़ सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। स्वास्थ्यसंबंधी समस्याओं के लिए हमेशा विशेषज्ञ से सलाह लें।
