आये दिन कई तरह की बीमारियां इंसान को अपनी चपेट में ले रही हैं। ऐसे में बर्ड फ्लू के मामले भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि अप्रैल में मैक्सिको में बर्ड फ्लू से संक्रमित एक शख्स की मौत हो चुकी है। यह वायरस कहां से आया इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि सामान्य आबादी के लिए बर्ड फ्लू वायरस का खतरा कम है, लेकिन इससे सुरक्षित रहने की जरूरत है।
WHO का कहना है
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मेक्सिको राज्य के 59 साल के रहने वाले मेक्सिको सिटी के अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें बुखार, सांस लेने में तकलीफ, दस्त, मतली और सामान्य बेचैनी के लक्षण थे। ऐसे में उनकी 24 अप्रैल को जान चली गयी। डब्ल्यूएचओ ने अपने एक बयान जरी किया और हालांकि इस मामले में वायरस के संपर्क का सोर्स फिलहाल नहीं मिला है। लेकिन मेक्सिको में पोल्ट्री में ए(एच5एन2) वायरस पाए जाने की सूचना की बात सामने आई है।
वहीँ WHO का कहना है यह विश्व स्तर पर इन्फ्लूएंजा ए (एच5एन2) वायरस से संक्रमण का पहला ऐसा मामला है जो किसी व्यक्ति में एवियन एच5 वायरस पाया गया। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह मामला संयुक्त राज्य अमेरिका में H5N1 बर्ड फ्लू के प्रकोप से संबंधित नहीं है, जिसने अब तक तीन डेयरी फार्म श्रमिकों को संक्रमित किया है।
शख्स को थी डायबिटीज और किडनी की बीमारी
बता दें मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा कि संक्रमण के सोर्स का पता नहीं चल पाया है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पीड़ित पोल्ट्री या अन्य जानवरों के संपर्क में भी नहीं था। लेकिन उसे सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें थीं। मेक्सिको की हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि इस शख्स को टाइप-2 डाइबिटीज और किडनी की समस्या थी। मार्च में, मेक्सिको की सरकार ने देश के पश्चिमी मिचोआकेन राज्य में एक अलग-थलग परिवार इकाई में ए (एच5एन2) के प्रकोप की सूचना दी थी। बता दें एजेंसी ने कहा कि अप्रैल में हुई मौत के बाद मैक्सिकन अधिकारियों ने वायरस की उपस्थिति की पुष्टि की और मामले की सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन को दी है। ऐसे में who ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
