प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को एक्सरसाइज करना चाहिए या फिर नहीं, इस बारे में उन्हें जानकारी होनी चाहिए। कई बार महिला की हेल्थ सही न होने पर या किसी तरह की मेडिकल कंडीशन होने पर उन्हें एक्सरसाइज करने की सलाह नहीं दी जाती। उन्हें बेडरेस्ट करने को ही कहा जाता है वहीं कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी में योग करती हैं। उन महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी में योग काफी फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें स्ट्रेस या एंग्जाइटी रहती है लेकिन, यह जान लेना जरुरी है कि क्या हर प्रेग्नेंट महिला के लिए प्रेग्नेंसी में योग करना फायदेमंद होगा। आइए, इस आर्टिकल के जरिए एक्सपर्ट से जानते हैं।

क्या प्रेग्नेंसी की शुरुआत में आप भी करती हैं योग?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई महिलाएं प्रेग्नेंसी की शुरुआत में योग करती हैं लेकिन, अर्ली प्रेग्नेंसी में इसे अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना सही है या नहीं, इस बारे में सभी गर्भवती महिलाओं को जानकारी होनी चाहिए। प्रेग्नेंसी की शुरुआत में योग करना सुरक्षित है इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन, हर प्रेग्नेंट महिला के लिए यह सही नहीं है। इसके अलावा, कुछ योगासन ऐसे भी होते हैं, जो प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं इसमें ऐसे योगासन शामिल होते हैं, जिन पर पेट पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है या बॉडी को ट्विस्ट करना पड़ता है। इस तरह के योगासन गर्भ में पल रहे शिशु की हेल्थ भी प्रभावित हो सकती हैं इसलिए, यदि आप प्रेग्नेंसी की शुरुआती में योग को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहती हैं, तो बेहतर होगा कि योग एक्सपर्ट से इस संबंध में सलाह ले लें।

योग करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

. प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में यदि आप नियमित रूप से योग करना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप ऐसे योग न करें जिसमें बॉडी को पीछे, आगे बेंड करना पड़े। यहां तक कि जिन योगासनों में बॉडी को ट्विस्ट करना पड़े, उन्हें भी करने से बचें। प्रेग्नेंसी में इस तरह के योगासन करना बिल्कुल भी सही नहीं है।

. प्रेग्नेंसी में उन योगासनों को भी न करें, जिससे पेट पर दबाव बने या पेट की मांसपेशियों पर नेगेटिव असर पड़े। इस तरह के योगासन महिला को असहज कर सकते हैं और स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचाएंगे।

.प्रेग्नेंसी की शुरुआती दिनों में महिलाओं को एक्सरसाइज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

. यदि आपको किसी आसन को करने में दिक्क्त है तो इस बारे में एक्सपर्ट से जान लें। इस तरह आसन करना आसान हो जाएगा लेकिन, अगर किसी भी वजह से आसन करते हुए परेशानी हो तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *