हम अक्सर सुनते हैं कि अगर किसी विटामिन की कमी हो जाए तो उसे बढ़ाने वाली चीजों का सेवन कर लेना चाहिए। ऐसे में अगर आपको अवसाद की दिक्कत है या मूड खराब हो जाता है और विटामिन बी6 की कमी है तो कच्चे केले के छिलकों की चटनी आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। आपको बता दें कि केले में मौजूद ट्रिप्टोफैन और विटामिन बी 6 सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। जब शरीर में ट्रिप्टोफैन टूटता है और सेरोटोनिन में बदल जाता है तो आपका मूड बेहतर हो जाता है।
कच्चे केले के छिलके की चटनी की विधि
कच्चे केले के छिलकों की चटनी के लिए आपको कच्चे केले के छिलके, हरी मिर्च, लहसुन, तेल, नमक, काली सरसों और करी पत्तों की जरूरत होगी। सबसे पहले कच्चे केले के छिलके को 2 मिनट तक उबाल लें। अब लहसुन की कुछ कलियों और हरी मिर्च के साथ इसे पीस लें। अच्छी तरह पीसने के बाद इस इसे एक कटोरी में निकाल लें। अब एक पैन में थोड़ा से तेल डालें और काली सरसों। काली सरसों जब फूटनी शुरू हो जाए तो करी पत्ता डाल दें। इसके बाद नमक डालें और चटनी में मिला लें।
इस तरह करें इस्तेमाल
जब आपके कच्चे केले के छिलकों की चटनी तैयार हो जाए तो आप इसे रोटी या पूड़ी के साथ खा सकते हैं। चावल दाल के साथ भी इसे खाया जा सकता है। वैसे कच्चे केले के छिलकों को आप दूसरे तरीकों से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि इसकी सब्जी बना ली या पीसकर अपनी आंखों के आस-पास डार्क सर्कल्स पर लगा लिया। इसकी मदद से आपके झाइयों और डार्क सर्कल्स में कमी आएगी। तो अब से ध्यान रखें कि कच्चे केले के छिलकों को फेंके न, इसमें मौजूद विटामिन बी6 आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
