दूध पीना हर किसी को कहा जाता है, चाहे फिर वे बच्चे हों या बुजुर्ग। दूध का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। दूध को एक तरह से कंप्लीट फूड भी कहा जाता है। दूध को रात को सोने से पहले पीने की सलाह भी जाती है। आपको बता दें कि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन डी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन तत्वों से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और पाचन भी ठीक रहता है। आपने हल्दी वाला दूध सुना होगा लेकिन एक्सपर्ट्स अदरक वाला दूध पीने की भी सलाह देते हैं।
अदरक वाले दूध के फायदे
दूध में अदरक डाल कर पीने के बहुत से फायदे होते हैं। इसे पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन बेहतर होता है। अगर आपको चोट लग जाए और उसे जल्दी ठीक करना चाहते हैं तो दूध में अदरक डालकर पीएं। आपकी बहुत मदद होगी। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दी-खांसी से भी बचने के लिए रोज रात सोने से पहले आप इसका सेवन कर सकते हैं। दूध में कैल्शियम होता है, जिससे आपकी हड्डियों मजबूत रहती है।
विधि
अदरक वाला दूध बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म करें। जब दूध उबल जाए तो उस कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद अदरक के लच्छों को डालें। ऐसे पी सकते हैं तो ऐसे पीलें अगर मीठा दूध पीना अच्छा लगता है तो आप दूध में शहद या गुड़ डाल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
