जालंधर के स्थानीय होटल में आज शिवम फर्टिलिटी सेंटर की ओर से Knowledge Series रखी गई। इसमें कई सारी महिला डॉक्टर्स शामिल हुई। इस नॉलेज सीरिज में मुख्य तौर पर लोगों को इनफर्टिलिटी के बारे में बताया गया। इवेंट का आयोजन शिवम फर्टिलिटी सेंटर ने किया था जो कि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं से डील करता है। शुरुआत डॉ. अनु रामपाल ने की। उन्होंने आए हुए सारे अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. अनु ने आज की Knowledge Series के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि इसमें हम सभी उपस्थित क्लिनिकल प्रैक्टिशनर्स (Clinical Practitioners), रैगुलर इंटरव्लस टॉपिक्स (Regular Interval Topics) पर स्टडी करेंगे।

डॉ. संगीता कपूर ने दी फर्टिलिटी से जुड़ी जानकारी

वहीं डॉक्टर संगीता कपूर ने नारे में How To Investigate Infertile Couple के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी कपल एक साल से साथ रह कर बच्चा पैदा करने में असमर्थ है उन्हें Infertility Specialist से विमर्श करना चाहिए। कुछ कपल्स को सिर्फ Investigate करने में पैरेंट बनने का सुख प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. सुगन्धा भाटिया ने किया सबका धन्यवाद

इवेंट के अंत में डॉ. सुगन्धा भाटिया ने आए हुए सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद किया और शिवम फर्टिलिटी सेंटर के एचआर हेड( HR Head)धीरज गुप्ता को विशेष आभार प्रकट करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये डॉक्टर्स रहे मौजूद

इस इवेंट में डॉ. मनुप्रिया वर्मा, डॉ. संगीता कपूर, डॉ. सुगंधा भाटिया, डॉ. अनु रामपाल समेत कई डॉक्टर्स मौजूद रही।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *