मां-बाप यही सोचते हैं कि उनके बच्चों का दिमाग तेज रहे और वे सारी चीजों में आगे रहे। लेकिन आपको बता दें कि बच्चों के तेज दिमाग और याद्दाश्त को बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खानपान सबसे अहम है। ऐसे में हम लेकर आएं हैं ऐसी रेसेपी जिसे पीने से आपके बच्चों को वो तमाम पोषक तत्व मिल सकेंगे जिससे उनका दिमाग तेज हो।
जानें ये खास ड्रिंक
एक्पर्ट्स का कहना है कि अगर चाहते हैं कि आपके बच्चे का दिमाग तेज रहे तो सबसे पहले उसे जंक फूड खाने से रोकें। इसके अलावा आप अपने बच्चों को नारियल पानी में थोड़ा नमक और शहद मिलाकर दे सकते हैं। इसका सेवन बच्चों के दिमाग के लिए कमाल का साबित हो सकता है।
इस ड्रिंक के फायदे
Energy
नारियल पानी और शहद में नेचुरल शुगर होती है जो बॉडी में धीरे-धारे एनर्जी रिलीज करती है। इसके सेवन से बच्चा जल्दी नहीं थकेगा और पढ़ाई पर भी ध्यान लगा रहेगा।
Electrolytes
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं और इससे बॉडी को बेहतर हाइड्रेशन मिलता है।
Potassium
आपको बता दें कि नारियल पानी में पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है और मस्तिष्क के लिए वैसे भी ये बहुत जरूरी मिनरल है। इसके सेवन से याददाश्त बूस्ट होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
