वजन बढ़ना खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से होता है। लोग सिर्फ काम ही करते रहते हैं और अपने शरीर के लिए समय ही नहीं निकालते, जिस कारण उन्हें मोटापे का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो पहले पतले होते हैं उन्हें ये डर सताता है कि कहीं शादी के बाद उनका वेट न बढ़ जाए, खासकर महिलाओं को। ऐसे में आपका वजन न बढ़े तो इन कुछ खास चीजों का ध्यान रखें।
मोटापा कंट्रोल
मोटापा सुनने में आम शब्द लगता है, लेकिन ये बहुत सी गंभीर समस्याओं को भी जन्म देता है। हृदय रोग या फिर अन्य तरह की कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि मोटापे को कंट्रोल किया जाए और मोटे नहीं है तो भी कंट्रोल रखें ताकि आगे जाकर न हो जाए।
Best Drinks
दालचीनी पानी
वजन घटाना है तो दालचीनी का पानी काफी असरदार साबित हो सकता है। ये सबसे बढ़िया घरेलू उपाय है।इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तो तेज होता ही है, साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। ये आपकी चर्बी तेजी से कम करेगा।
अदरक चाय
अदरक की चाय के सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसमें आप नींबू या फिर शहर डाल सकते हैं। लेकिन याद रखें इसमें दूध नहीं डालना।
Green Tea
ग्रीन टी अच्छी नहीं लगती है या मन नहीं करता तो आज से ही शुरू कर दें पीना। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी का खाली पेट सेवन करें या उठने के बाद सबसे पहले इसका ही सेवन करें। दिन में एक से दो कप ग्रीन टी लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
