स्तनों का आकार महिलाओं की पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने में खास भूमिका निभाता है। जिन महिलाओं के स्तनों का आकार सामान्य होता है, वे बहुत कॉन्फिडेंट फील करती हैं वहीं, जिन महिलाओं के स्तनों का आकार छोटा या सामान्य से बड़ा होता है, वे असहज महसूस करती हैं। साथ ही, उनकी पर्सनैलिटी भी निखरकर सामने नहीं आती। खासकर स्तनों का बड़ा आकार कई बार महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस करवा सकता है दरअसल ज्यादा वजन, मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी, हार्मोनल बदलाव या दवाइयों के कारण स्तनों का आकार बढ़ सकता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों या क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। आप चाहें तो ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए इन टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

स्ट्रेंथ ट्रेंनिग और एक्सरसाइज करें

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आप रोज एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज करने से मसल्स मांस और फैट लॉस में मदद मिलेगी। यदि आप रोज एक्सरसाइज करेंगे तो इससे वजन और स्तनों का आकार कम करने में मदद मिलेगी। आप पुश-अप्स, वॉल प्रेस और डंबल पुलओवर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्ट्रेंथ ट्रेंनिग भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। एक्सरसाइज करने से फिगर भी अच्छी बनेगी।

हार्मोन्स रखें बैलेंस

असंतुलित हार्मोन के कारण भी स्तनों का आकार बढ़ सकता है। ऐसे में ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए हार्मोन्स को बैलेंस में रखना बहुत जरूरी है। जब हार्मोन्स बैलेंस में रहेंगे तो मोटापा भी कंट्रोल में रहेगा। इससे स्तनों का आकार भी सामान्य बना रहेगा।

वजन कम करें

अगर आप ब्रेस्ट साइज को कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने वजन पर ध्यान दें। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए वजन कम करना भी जरूरी है। वजन घटने पर स्तनों का आकार भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा। खासकर, अगर आप ओवरवेट हैं तो अपना वजन कम करने के लिए डाइट का ध्यान जरूर रखें। वजन कम होने से ब्रेस्ट साइज भी कम होने लगेगा। इससे आपको परफेक्ट फिगर और शेप मिलेगी।

डाइट बदल दें

डाइट में बदलाव करके भी आपको स्तनों के आकार को कम करने में मदद मिलेगी। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आप हल्का भोजन खाएं। इस दौरान आप फास्ट फूड, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बिल्कुल भी न करें। इससे मोटापा और स्तनों का आकार बढ़ेगा दरअसल, इसमें कार्ब्स और अनहेल्दी फैट होता है, जो चर्बी को बढ़ाएगा इसलिए ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए सिर्फ घर का बना खाना ही खाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *