चंदन पाउडर स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे लगाने से त्चचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप चंदन पाउडर में गुलाब जल, दूध, एलोवेरा आदि मिलाकर लगा सकते हैं। चंदन पाउडर की तासीर ठंडी होती है, यह त्वचा की खूबसूरती को निखारने में मदद करेगा। चंदन पाउडर त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करेगा। यह एलर्जी की समस्या से भी बचाएगा दरअसल, बदलते मौसम में त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं ऐसे में यदि आप रोजाना चेहरे पर चंदन पाउडर पेस्ट लगाते हैं तो इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार आएगा और कई समस्याएं भी दूर होंगी। तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि चेहरे पर चंदन पाउडर लगाने के क्या-क्या फायदे होंगे।
त्वचा की जलन होगी दूर
चंदन की तासीर ठंडी होती है। यदि आपको चेहरे पर जलन और इरिटेशन हो रही है, तो चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 चम्मच चंदन पाउडर लें फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं और अपने चेहरे पर लगा लें। इससे त्वचा की जलन शांत होगी चंदन का पेस्ट लगाने से त्वचा की इरिटेशन भी दूर होगी।

एलर्जी के लिए फायदेमंद
बदलते मौसम में आपको एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है ऐसे में यदि आपको भी एलर्जी रहती है तो आप चंदन पाउडर के पेस्ट लगा सकते हैं। इसमें गुलाब जल, दूध या एलोवेरा मिलाकर लगाएं इससे एलर्जी की समस्या ठीक होगी। एलर्जी की समस्या होने पर चंदन पाउडर लगाना फायदेमंद रहेगा।
मुंहासों से मिलेगा छुटकारा
बदलते मौसम में चेहरे पर मुंहासे निकलने की समस्या भी काफी आम है ज्यादातर लोग मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मॉश्चराइजर और तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। यदि आपके चेहरे पर भी मुंहासे होते हैं तो आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मुंहासों से छुटकारा दिलवाएगा। इसके लिए आप चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाएंगे।

ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा
बदलते मौसम में ड्राई स्किन की समस्या होना बहुत आम है। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप चंदन पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज चंदन पाउडर का पेस्ट लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल बनेगी। इसके लिए आप चंदन पाउडर में दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। यदि आपको भी ड्राई स्किन की समस्या रहती है तो चंदन पाउडर का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा।
