वैसे तो हर काम आराम से करना चाहिए ताकि वह काम बेहतर तरीके से हो सके। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बहुत जल्दी और मशीन की तरह काम करते हैं। चाहे उन्हें खाना खाना हो, नहाना हो, कहीं जाना हो, या कोई काम करना हो सब कुछ में काफी जल्दबाज़ी करते हैं। हालांकि कुछ चीजों में जल्दबाज़ी करना ठीक है लेकिन हर समय जल्दबाज़ी दिखाना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। वहीं इस बीमारी को hurry sickness यानी जल्दबाज़ी की बीमारी के नाम से जाना जाता है। चलिए इसके बारे में बताते हैं।
आखिर क्या होता है Hurry Sickness

Hurry sickness एक ऐसी कंडीशन है जिसमें पेशेंट सभी कामों को करने में जल्दबाजी करता है। वहीं वो पेशेंट जब तक अपने काम को जल्दी-जल्दी खत्म नहीं कर लेता तब तक उसे काम को लेकर टेंशन या बचैनी महसूस होता है। इतना ही नहीं जो काम आराम से हो सकता है उसे भी वह बहुत जल्दी करने में लगा होता है। जिसमें जल्दबाज़ी में खाना खाना, कहीं भी समय से पहले पहुंच जाना आदि शामिल है।
क्या है Hurry Sickness के लक्षण
हर काम को जल्दी जल्दी करने की कोशिश करना
काम में देरी होने पर बहुत ज्यादा गुसा करना
हर काम को टास्क और मिशन समझना
खाना खाने और नहाने में जल्दबाज़ी करना
काम को करते हुए टेंशन लेना
हमेशा बचैनी महसूस करना
Hurry Sickness से बढ़ सकती है सेहत परेशानी
जल्दी-जल्दी काम करने की ये आदत आपकी सेहत को गंभीर रूप से बिगाड़ सकती है। दरअसल ऐसे लोग हमेशा हड़बड़ी और बचैनी में रहते हैं। जिससे उन्हें नींद न आना, बहुत ज्यादा थकान महसूस होना, स्ट्रेस और डिप्रेशन फील करना, सांस फूलने की समस्या होना और हमेशा पेट खराब होना शामिल है। इतना ही नहीं इससे उनके दिमाग पर भी काफी दबाव पड़ता है।
इस सिक्नेस से बचने के उपाय
अपनी डेली रूटीन में मेडिटेशन को शामिल करें
हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें
अपनी आदतों पर ध्यान दें

