इन दिनों अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से लोग कई समस्याओं से घिर रहे हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक कैंसर भी है जिसका समय रहते पता लगा कर इससे बचा जा सकता है। लेकिन कैंसर के कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं जिनका शुरु में पता लगाना काफी मुश्किल होता है। जिसमें से एक ओवेरी कैंसर है। बता दें कि यह अंडाशय यानी ओवेरिज में होने वाला कैंसर है। यह महिलाओं में होने वाला 8वां सबसे आम कैंसर है, जिससे लाखों महिलाओं की जान चली गई है। ऐसे में समय रहते इनके लक्षणों का पता लगाना बहुत जरूरी है। वहीं इसे साइलन्ट किलर के नाम से भी जाना जाता है। चलिए आपको इसके लक्षणों के बारे में बताते हैं।
क्या होता है Ovarian Cancer

Ovarian Cancer तब होता है जब आपके अंडाशय या फैलोपियन ट्यूब में असमान्य रूप से सेल्स बढ़ने लगते हैं, अन्य हेल्दी सेल्स और टिश्यूज को नुकसान पहुंचता है और ये कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं। इतना ही नहीं यह कैंसर ओवरीज के अलावा अन्य हिस्सों में फैल सकती है । इसलिए बहुत जरूरी है कि महिलाएं इसका समय रहते पता लगा लें। दरअसल इसके शुरुआती स्टेज में किसी तरह के संकेत नहीं मिलते हैं। ऐसे में महिलाओं को ओवेरियन कैंसर के रिस्क फैक्टर्स का पता लगाने के लिए हर कुछ महीनों पर डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाते रहना चाहिए।
ओवेरियन कैंसर होने पर नजर आने वाले लक्षण
पेट में दर्द होना और कब्ज की समस्या होना
बार-बार पेशाब करने के लिए जाना
असमान्य वेजाइनल डिस्चार्ज होना
अनियमित ब्लीडिंग होना
भूख न लगना और वजन कम होना
एब्डोमेन यानी पेट का आकार बढ़ना
पीठ में दर्द रहना
थकान महसूस होना
बचाव के लिए इन टिप्स को फॉलो करें
हेल्दी और संतुलित डाइट फॉलो करें
अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें
स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचें
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
समय समय पर डॉक्टर से अपना चेकअप करवाते रहे
