बच्चों की सेहत और उनके सही विकास के लिए पोषण का खास महत्व होता है। ऐसे में अंडा एक ऐसा सुपर फूड है, जो न सिर्फ बच्चे के शारीरिक विकास बल्कि मानसिक विकास में भी खास भूमिका निभाता है। डॉ. तरुण आनंद की मानें तो कि 6 महीने के बाद शिशु को सॉलिड आहार के साथ रोजाना 1 अंडा खिलाने से बच्चे का दिमागी विकास तेजी से होगा। इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स समेत कई पोषक मौजूद होते हैं, जो बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होंगे। बच्चों को रोजाना 1 अंडा खिलाने से कौन-कौन से फायदे मिलेंगे आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

अंडे में मौजूद पोषक तत्व

वीडियो में एक स्टडी का हवाला देते हुए डॉ. तरुण आनंद ने बताया कि अंडे में कोलीन मौजूद होता है। कोलीन 6 महीने के बाद शिशु के दिमागी विकास को तेज करने में मदद करेगा। इसके अलावा अंडे में डीएच ए, विटामिन-बी 6, विटामिन-बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चे के दिमाग को तेज बनाएंगे।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DBl2vWkv7Yt/?utm_source=ig_web_copy_link

दिमागी विकास में मदद

इसमें कोलीन पाया जाता है जो बच्चों के मस्तिष्क के विकास में मदद करेगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोलीन बच्चों की याददाश्त, एकाग्रता और संज्ञानात्मक विकास में मदद करेगा। बच्चों को रोजाना अंडा खिलाने से उनकी सीखने और समझने की क्षमता में भी तेजी से सुधार आएगा।

आंखों के लिए फायदेमंद

इसमें ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करेंगे। इन दिनों जब प्रदूषण और स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों की आंखें कमजोर हो रही है ऐसे में अंडा बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बच्चों की आंखों को हानिकारक किरणों से बचाएंगे और उनकी नजरों को भी तेज करेंगे।

मांसपेशियों के विकास में मिलेगी मदद

इसमें हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो कि बच्चों के मांसपेशियों के विकास और शरीर की अन्य कोशिकाओं की मरम्मत के लिए जरुरी पोषक तत्व होता है। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जो बच्चों के शारीरिक विकास में मदद करेगा।

पाचन के लिए फायदेमंद

अंडा आसानी से पचने वाला आहार है, जो बच्चों के नाजुक पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी है। इसमें हाई प्रोटीन, हाई फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है, इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

हड्डियां बनेगी मजबूत

इसमें मौजूद विटामिन-डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करेगा, इससे हड्डियां और दांत मजबूत होंगे। बच्चों को रोजाना 1 अंडा खिलाने से उनकी हड्डियों के गठन भी सही करने में मदद मिलेगी।

ऐसे खिलाएं बच्चों को अंडा

बच्चों को अंडा रोजाना अलग-अलग तरीके से खिला सकते हैं। उबला अंडा, ऑमलेट, एग सैंडविच, या एग करी के तौर पर दे सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के टेस्ट के हिसाब से अंडे की रेसिपी में आप दे सकते हैं।

इस बात का भी रखें ध्यान

यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद फायदेमंद है और इसे बिना किसी संकोच के बच्चों की रोजाना की डाइट में शामिल आप कर सकते हैं लेकिन जिन पेरेंट्स को अंडे से किसी तरह की एलर्जी है, वह बच्चों को अंडा खिलाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *