देशभर में ऐसे कई लोग हैं जो पान मसाला काफी शौक से खाते हैं जबकि उन्हें यह भी पता होता है कि यह सेहत के लिहाज बिल्कुल सही नहीं है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पान मसाला सिर्फ खाने से ही नहीं बल्कि इसे सूंघने से भी सेहत को कई तहर से नुकसान पहुंचता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पान मसाला बनाते समय तंबाकू, चूना, कत्था और ऐसे कई तरह के केमिकल मिलाया जाता है जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पान मसाला कैसे बनता है और इससे शरीर किन गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है।
कैसे बनता है पान मसाला
यह तो सब जानते हैं कि पान मसाला सुपारी, चूना, कत्था और लौंग इलाइची से बनता है। लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा केमिकल मिलाया जाता हैं जोकि आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हैं। दरअसल पान मसाले में कंपनियां मैग्नीशियम कार्बोनेट मिलाती हैं ताकि इसका लंबे समय तक यूज किया जा सके। इसके अलावा पान मसाले में पैराफिन वैक्स मिक्स किया जाता है। वहीं इन दोनों चीजों को डालकर ही पान मसाला और गुटखा तैयार होता है। बता दें कि वैज्ञानिकों ने गुटखे को बनाने में यूज होने वाले कई रसायनों की पहचान की है जिसमें कार्सिनोजेन्स मौजूद होता है। वहीं यह रसायन कैंसर का कारण बनते हैं।
पान मसाला सूंघना भी सेहत के लिए हानिकारक
लंबे समय तक पान मसाले में मिलाए जाने वाले केमिकल्स को सूंघना भी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जी हां पान मसाला खाना ही सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं है बल्कि इसे लंबे समय तक सूंघना भी आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। एक शोध के मुताबिक लंबे समय तक जो लोग पान मसाले की फैक्ट्री में काम करते हैं और कई घंटों तक इसमें मौजूद केमिकल्स को सूंघते हैं, उन्हें भी कई घातक बीमारियां चपेट में ले सकती है।
पान मसाला खाने से सेहत को नुकसान
हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम का जोखिम बढ़ना
मुंह और फेफड़ों में कैंसर की समस्या होना
स्ट्रोक और डायबिटीज की प्रॉब्लम होना
मुंह के अंदर लाल दाग, मुंह में घाव व ओरल टिश्यू में घाव होना
इसे खाने या सूंघने से ल्यूकोप्लाकिया बीमारी हो सकती है
हाथ पैरों में सुन्नपन की समस्या होना
